न्यूज चैनल के डिबेट पर हुआ कुछ ऐसा कि कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी नेता पर पानी भरा ग्लास फेंक दिया, देखें VIDEO
नई दिल्ली। न्यूज चैनल डिबेट पर अकसर आपे राजनीतिक पार्टियों के प्रवक्तओं को अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते देखा और सुना होगा। कभी-कभी ये बहस उससे भी आगे निकल जाती है। ऐसा ही हुआ है न्यूज 24 चैनल पर। चैनल के एक कार्यक्रम 'सबसे बड़ा सवाल' में कांग्रेस और बीजेपी प्रवक्ता डिबेट कर रहे थे, जिस दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला जो जनता को भी सोचने पर विवश कर देता है।

कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने डिबेट के दौरान ही गुस्से में आकर ग्लास से भरा पानी टेबल पर पटक दिया। पानी के छीटे वहां बैठे रिटायर्ड आर्मी जनरल पर भी पड़े, उन्होंने नाराजगी जताई। जिसके बाद आलोक शर्मा को सभी पैनलिस्ट ने माफी मांगने के लिए कहा। दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा बीजेपी प्रवक्ता केके शर्मा पर इसलिए भड़क गए, क्योंकि वो उन्हें डिबेट में ही गद्दार कह रहे थे।
इस वजह से आलोक शर्मा ने गुस्से में बहुत ही अमार्यदित कदम उठा लिया, एंकर के समझाने के बाद भी दोनों प्रवक्ता काफी तीखे शब्दों में बात कर रहे थे। लिहाजा एंकर ने बीच में कार्यक्रम खत्म कर दिया और दोनों को ही स्टूडियो से चले जाने के लिए कहा।
देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications