राखी के बाद रेसलिंग रिंग में उतरीं अर्शी खान, ठुमकों से लगा दी आग, Video वायरल

नई दिल्‍ली। विवादित मॉडल अर्शी खान एक बार फिर से चर्चा में हैं, वजह इस बार पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी नहीं बल्कि रेसलिंग रिंग है, दरअसल अर्शी खान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, इस वीडियो में अर्शी खान रेसलिंग रिंग डांस कर रही है। अर्शी ने खुद अपना डांसिंग वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

राखी सावंत हुईं घायल

राखी सावंत हुईं घायल

आपको बता दें कि ये वो ही डांसिंग रिंग है जहां डांस करने के बाद आयटम क्वीन राखी सांवत बुरी तरह से चोटिल हुई हैं, दरअसल राखी को एक विदेशी फीमेल रेसलर रेबल ने रिंग में उनकी परफॉर्मेंस के दौरान उठा कर पटक दिया, उन्हें राखी का डांस पसंद नहीं आया था, इसके बाद राखी की कमर में काफी ज्‍यादा चोट आई और उन्‍हें सीधे अस्‍पताल ले जाया गया था, फिलहाल राखी अभी ठीक हैं।

यह मुकाबला अंबाला सिटी में चल रहा

यह मुकाबला अंबाला सिटी में चल रहा

वैसे अर्शी खान अपने शेयर वीडियो में काफी मदमस्त डांस करते दिख रही हैं, उन्होंने एक साथ कई गानों पर परफार्म किया है, आपको बता दें कि कुश्‍ती का यह मुकाबला अंबाला सिटी में चल रहा है।

तस्वीरें हुई थीं वायरल

तस्वीरें हुई थीं वायरल

खुद को कभी पाकिस्तानी स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की प्रेमिका कहने वाली मॉडल-एक्टर अर्शी खान हाल ही में अपनी एक तस्वीर को भी लेकर सुर्खियों में थीं, वजह था उनका बोल्ड अवतार, दरअसल अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं, जो इस वक्त लोगों के बीच हॉट टॉपिक बना था, इन फोटोज़ के साथ अर्शी ने कैप्शन में लिखा है-'नहीं बोलना'।

शाहिद मेरे महबूब रहे हैं : अर्शी

शाहिद मेरे महबूब रहे हैं : अर्शी

इससे पहले अर्शी खान मशहूर टीवी शो 'जज्बात' में बतौर गेस्ट शामिल हुईं थीं, जहां उन्होंने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने शाहिद अफरीदी को लेकर ट्वीट किया था।इस तरह के रिश्ते को सबके सामने उजागर नहीं करते हैं, ये बात मुझे थोड़े वक्त के बाद समझ आई। वो मेरे महबूब रहे हैं और उनके काफी एहसान है मेरे ऊपर, मुझे अपने रिश्ते पर इस तरह से बातें नहीं करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: Deep-Veer Wedding: कोंकणी शादी में ये था दीप-वीर का ट्रैडिशनल Look, देखें विवाह की पहली तस्वीर

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+