VIDEO: लेडी कांस्टेबल ने हेलमेट के लिए टोका तो बीच सड़क दो युवकों ने की बदतमीजी और मारपीट
जयपुर। राजस्थान के झुंझुनू में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के गांधी चौक पर बाइक सवार दो युवको ने ट्रैफिक की महिला सिपाही के साथ बदसलूकी की और मारपीट भी। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है। हालांकि वहां खड़े लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला कांस्टेबल बाइक सवार युवकों को बिना हेलमेट गाड़ी चलाने के लिए रोका था। जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल परमेश्वरी गांधी चौक पर तैनात थीं। शाम करीब 4 बजे राजेश जाट और रितेश महाजन बाइक पर आए।

दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। सिपाही परमेश्वरी ने उन्हें रोका तो उलझ गए। परमेश्वरी ने यातायात नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई करनी चाही तो दोनों युवक हाथा-पाई पर उतर आए। सिपाही से मारपीट होती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। इसी दौरान शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब पुलिसकर्मियों की साथ इस प्रकार की घटना हुई है। इससे पहले राजस्थान के उदयपुरवाटी थाना इलाके में पिछले एक माह के दौरान अपराधियों को पकडने गई पुलिस चार बार पिट चुकी है। हत्या के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने आई खंडेला पुलिस के साथ भी मारपीट की वारदाता हो चुकी है। देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications