बेंगलुरु में बाइक टैक्सी ड्राइवर पर फूटा ऑटो वाले का गुस्सा, जमीन पर पटका मोबाइल, देखें Video
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से बेंगलुरु में एक बाइक टैक्सी ड्राइवर को ऑटो रिक्शा चालक परेशान कर रहा है। यह वीडियो इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास शूट किया गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर एक बाइक टैक्सी ड्राइवर को परेशान करते नजर आ रहा है। यह वीडियो बेंगलुरु में इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास शूट किया गया है। वीडियो में ऑटो चालक, रैपिडो बाइक टैक्सी चालक का फोन छीनता है, और गुस्से में उसे जमीन पर पटक देता है। इसके बाद वह उसके खिलाफ लगातार अपनी नाराजगी जाहिर करता है।
रैपिडो का अवैध धंधा कहकर छीना युवक का फोन
वायरल वीडियो में ऑटो वाला कहता है कि, 'दोस्तों, जरा देखो तो कैसे रैपिडो का अवैध धंधा हो रहा है। यह बंदा दूसरे देश से आया है और यहां राजा की तरह घूमता है। तुम्हें समझना चाहिए कि ऑटो डिपार्टमेंट कितना खराब हो गया है और कैसे विभाग के साथ बुरा बर्ताव हो रहा है। वह जो किसी दूसरे देश का है, वह व्हाइट बोर्ड होने के बावजूद एक लड़की को लेने आया है।'
अपनी हरकत को सही ठहराते दिखा ऑटो ड्राइव
वीडियो देखने से स्पष्ट हो जाता है कि, ऑटो ड्राइवर रैपिडो बाइक टैक्सी चालक पर काफी नाराज हो रहा है। साथ ही अपनी हरकत को सही भी ठहरा रहा है। इसके अलावा बाइक ड्राइवर के खिलाफ लगातार बोलता रहा है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
हालांकि, बाइक सवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर घटना का संज्ञान लिया है। बेंगलुरु शहर की पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि, 'पुलिस घटना की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ कड़ी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।' फिलहाल, पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है, और मामले में आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications