Video:स्कूल वैन का ऐसा एक्सीटेंड आज से पहले नहीं देखा होगा
गुजरात के वडोदरा में एक स्कूली वैन के हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर की जल्दीबाजी की वजह से स्कूली वैन बीच सड़क पर पलट गई।
वडोदरा। गुजरात के वडोदरा में एक स्कूली वैन के हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर की जल्दीबाजी की वजह से स्कूली वैन बीच सड़क पर पलट गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे ड्राइवर ने जल्दीबाजी में वैन को गलत तरीके से मोड़ दिया। तेज रफ्तार की वजह से वैन पलट गई, जिसकी वजह से वो फिसग गई और फिसलकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में 8 बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए।

इस स्कूल वैन में 14 बच्चे सवार थे। हादसा सुबह करीब 8 बजे के करीब हुआ जब सभी बच्चे अपने स्कूल नवरचना जा रहे थे। ड्राइवर लेट होने की वजह से जल्दी में था और काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। सड़क पर मौजूद लोगों की मदद से सबी बच्चों को फौरन वैन से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद स्कूल ने ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। देखिए हादसे का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications