Video: बेटी की सगाई में पापा मुकेश अंबानी ने किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई। देश के सबसे अमीर परिवार अंबानी परिवार की बेटी ईशा अंबानी की कल सगाई हो गई। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने ईशा के लिए बिजनेसमैन आनंद पीरामल को पसंद किया। प्राइवेट पार्टी में दोनों की सगाई हुई। बेटी के सगाई के मौके पर मुकेश अंबानी थोड़े भावुक दिखे, लेकिन बेटी की खुशी के लिए उन्होंने डांस भी किया।

 Watch: Isha Ambani Dances With Parents Mukesh And Nita At Star-Studded Engagement Party

नीता अंबानी डांस की शौकीन है और अक्सर पारिवारिक कार्यक्रम में वो डांस करती दिख जाती है, लेकिन मुकेश अंबानी बिरले ही कभी डांस करते नजर आते हैं। बेटी से जिद की तो उन्होंने सगाई की पार्टी में अपनी बेटी के साथ प्‍यार से डांस किया। डांस के दौरान मुकेश अंबानी काफी भावुक दिखे और वह बार-बार अपनी बेटी के चेहरे को प्‍यार से सहलाते और निहारते दिखे।

वहीं ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के साथ भी डांस किया। फिल्म 'बार-बार देखो' के गाने पर नीता अंबानी ने ईशा के साथ डांस किया। नीता अंबानी और ईशा अंबानी के डांस पूरा करने के बाद वहां पर मौजूद रिश्तेदारों ने जमकर तालियां बजाई। आपको बता दें कि अंबानी परिवार ने अपने दोनों जुड़वा बच्चों की शादी तय कर दी है। माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बेटे आकाश अंबानी की शादी दिसंबर में एक ही दिन कर सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+