Ayodhya: पॉजिटिव एनर्जी के साथ मन को मिलेगी शांति, घर बैठे देखें राम मंदिर निर्माण कार्य की लेटेस्ट Video
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, तो दूसरी तरफ साधु-संत भ्रमण कर रहे हैं।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं। परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, लोगों को इंतजार है कि कब मंदिर बनकर तैयार होगा और कब उन्हें प्रभु राम के दर्शन होंगे, ऐसे में लगातार सामने आ रहे वीडियो और फोटो देखकर श्रद्धालुओं को एक अलग ही प्रकार की प्रशन्नता का अनुभव होता है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंदिर के निर्माण कार्य का एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।
चंपत राय ने शेयर किया राम मंदिर की वर्तमान स्थिति का लेटेस्ट वीडियो
महासचिव चंपत राय ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। 20 सेकंड के इस वीडियो को देखने से स्पष्ट होता है कि निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। एक तरफ निर्माण कार्य चल रहा है, तो दूसरी तरफ साधु-संत लगातार भ्रमण कर रहे हैं, और मंदिर की भव्यता को निहार रहे हैं।
भजन के साथ वीडियो में दिखाई मंदिर की भव्यता
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निर्माण कार्य का जो वीडियो जारी किया है, उसे प्ले करते ही 'रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीता राम' भजन सुनाई दे रहा है। इस भजन के साथ मंदिर निर्माण की प्रगति को दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां निर्माण कार्य कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंदिर के खंभों पर कार्य लगातार जारी है।
Recommended Video
कब तक पूरा होगा भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य
दरअसल, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अनुमान है कि, मंदिर दिसंबर 2023 के पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा, और भगवान राम अपने गर्भ ग्रह में विराजमान हो जाएंगे। इसके बाद भक्त अपने आराध्य प्रभु राम के दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications