डेलीहंट पर देखिए इस साल के आईफा अवॉर्ड का फ्लैशबैक
नई दिल्ली, 13 जून: इस महीने ग्लैमर और फिल्म जगत में आईफा अवार्ड्स की काफी चर्चा रही। 3 और 4 जून को 22वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी पुरस्कार यानी IIFA एतिहाद एरिना, यूएई में बांटे गए। 16 साल के बाद इसका इतना भव्य आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ, जिसमें भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े नाम नजर आए।

IIFA के इस लेटेस्ट एडिशन को ग्लिट्ज, ग्लैमर और स्टार पावर के मेल के साथ एक स्टार-स्टडेड अफेयर कहा जा सकता है। अवार्ड्स में विक्की कौशल, कृति सनोन, बोनी कपूर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, पंकज त्रिपाठी, शाहिद कपूर, अनन्या पांडे, उर्वशी रौतेला, सारा अली खान, जैकलीन फर्नांडीज, नोरा फतेही, टाइगर श्रॉफ, जेनेलिया रितेश देशमुख, हनी सिंह और भारतीय फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
आईफा के टीवी पर आने में अभी भी 10 दिन से ज्यादा का वक्त बचा है लेकिन शो की फ्लैशबैक भारत के प्रमुख समाचार ऐप डेलीहंट पर सोमवार यानी 13 जून को रात 8 से 9.40 बजे के बीच दिखाई जाएंगी। तो आज रात आप इस ग्लोबल इवेंट का फ्लैशबैक केवल और केवल डेलीहंट ऐप पर देख सकते हैं।
आईफा अवार्ड्स का फ्लैशबैक डेलीहंट पर देखने के लिए यहां क्लिक करें
डेलीहंट के लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो ऐप जोश ने IIFA के सहयोग से #RealHai Challenge नाम से एक कैंपेन चलाया था। इसने अलग-अलग तरह की शैलियों में टैलेंट को सेलीब्रेट किया गया। जैसे डांस, फैशन, फिटनेस, कॉमेडी, एंटरटेनमेंट। यह अपनी तरह की अनूठी चुनौती थी क्योंकि इसमें आपको 'देसी' जड़ों का जश्न मनाने और मैन्युफैक्चर्ड पर 'रीयल को चुनना था।
गोवा फेस्ट 2022: डेलीहंट के 'वाइबचेक' ने एबी अवार्ड्स में जीता कांस्य पदक
इसमें जीतने वालों के लिए खास पुरस्कार रखे गए थे। जिसमें सबसे भाग्यशाली लोगों को अबू धाबी में आयोजित IIFA 2022 में अपने पसंदीदा सितारों से मिलने का मौका मिला। आईफा के इस गोल्डन टिकट के अलावा, आईपीएल फिनाले 2022 में स्टेडियम से अपनी पसंदीदा टीम को लाइव करने का मौका सहित और भी कई भव्य पुरस्कार थे।
देसी ऐप के बेहद सफल कैंपेन ने यूजर्स को अपने सबसे बड़े सपनों को साकार करने के लिए नई प्रतिभाओं को बेहतरीन मंच देकर अपनी क्रिएटिविटी और प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया।












Click it and Unblock the Notifications