Video: भूकंप के झटकों ने इम्फाल और मणिपुर में मचाई तबाही
नई दिल्ली। सोमवार सुबह भारत, म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान के लिए अच्छी नहीं रही क्योंकि आज सुबह करीब 4:35 बजे यहां के लोगों ने भूकंप के तगड़े झटके महसूस किये हैं। [जानिये क्या होता है भूकंप और क्यों आती है यह प्रलयकारी आपदा]
कहा जा रहा है कि इन झटकों से मणिपुर में करीब तीन लोगों की मौत हो गई है और 35 से ज्यादा घायल हैं तो वहीं इम्फाल में कई इमारतें एकदम से ढ़ह गई हैं।
देखें वीडियो
WATCH: Building collapsed in Imphal after #earthquake hit the regionhttps://t.co/fGV8uD9cKP
— ANI (@ANI_news) January 4, 2016 एनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज थी तो इसका केंद्र मणिपुर के तामेंगलोंग जिले का सीमावर्ती क्षेत्र रहा। भूकंप के झटके भारत में मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में महसूस किए गए।
पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नाबाम तुकी से बात करके स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी।













Click it and Unblock the Notifications