Video: पाकिस्तान बॉर्डर के करीब अभिनंदन वर्तमान ने फिर से उड़ाया मिग-21, IAF चीफ ने भी दिया साथ
Recommended Video
पठानकोट। विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान करीब सात माह के बाद एक बार फिर फाइटर जेट मिग-21 में उड़ान भरी। अभिनंदन के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) चीफ, एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भी मिग-21 को उड़ाया है। दिलचस्प बात है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान बॉर्डर के करीब ही एक बार फिर से सफलतापूर्वक मिग-21 को उड़ाया है। अभिनंदन वर्तमान ने 27 फरवरी को मिग-21 बाइसन फाइटर जेट से पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 को ढेर कर दिया था।
बालाकोट के बाद अभिनंदन का एक्शन
विंग कमांडर अभिनंदन ने 26 फरवरी यानी बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुई डॉग फाइट में अपने मिग-21 से पाकिस्तान एयरफोर्स के एफ-16 को ढेर कर दिया था। अभिनंदन इस वर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव का चेहरा बनकर उभरे थे।अभिनंदन दुनिया के पहले पायलट बने जिन्होंने मिग से एफ 16 को ढेर किया। हालांकि उनका जेट भी क्रैश हो गया था और इसके बाद वह पाकिस्तान के हिस्से वाले कश्मीर में जा गिरे थे। एक मार्च को करीब 60 घंटे तक उन्हें कैद में रखने के बाद एक मार्च को पाकिस्तान ने उन्हें रिहा किया था।

क्यों हीरो बन गए थे अभिनंदन
हाल ही में अभिनंदन को सर्वोच्च सैन्य सम्मान वीर चक्र से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया गया है। मिग-21 जहां 60 के दशक का फाइटर जेट है तो वहीं एफ-16 एक मॉर्डन जेट है। ऐसे में अभिनंदन ने जो किया वह दुनिया में लोगों ने पहली बार देखा था। 27 फरवरी को अभिनंदन पीओके में जा गिरे और एक मार्च को 60 घंटे तक कैद में रखने के बाद पाकिस्तान ने उन्हें वापस वतन भेजा था। बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद अगले दिन पाकिस्तान एयरफोर्स के फाइटर जेट्स जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर तक में दाखिल हो गए थे।

घटना के समय श्रीनगर में थे अभिनंदन
जिस समय घटना हुई थी उस समय वह श्रीनगर स्थित एयरफोर्स की 51वीं स्क्वाड्रन में पोस्टेड थे। कुछ दिनों पहले सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें दूसरे बेस पर शिफ्ट कर दिया गया है। बालाकोट एयरस्ट्राइक 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले का जवाब थी जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हाल ही में बेंगलुरु स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एरोस्पेस मेडिसन की तरफ से अभिनंदन को फ्लाइंग के लिए फिट डिक्लेयर किया गया है। एक सीनियर इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर की तरफ से बताया गया था कि कुछ पेपरवर्क का काम बचा हुआ है और उसके बाद विंग कमांडर अभिनंदन फ्लाइंग शुरू कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें एक छोटा रिफ्रेशर कोर्स करना होगा क्योंकि वह पिछले कुछ माह से फ्लाइंग से दूर हैं। सूत्रों की ओर से बताया गया था कि करीब 15 दिन बाद अभिनंदन फ्लाइंग पर लौट सकते हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications