अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन से गायब रहे कांग्रेस नेता कमलनाथ कहा-मेरे लिए अविश्वास प्रस्ताव नहीं MP प्राथमिकता
नई दिल्ली।केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस हमेशा से विपक्ष के एकजुट होने का दावा करती रही है, लेकिन मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस का ये दावा खोखला साबित हुआ। अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के ही सीनियर नेता और 9 बार से लोकसभा सांसद रहे कमलनाथ सदन में उपस्थित नहीं रहे।

कांग्रेस सांसद कमलनाथ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन से अनुपस्थित रहे। उन्होंने इसपर सफाई देते हुए कहा कि उनके लिए अविश्वास प्रस्ताव प्राथमिकता नहीं है। जब मीडिया ने उनसे सदन में उपस्थित रहने रहने को लेकर सवाल किया तो कमलनाथ ने कहा कि सदन में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान वो वोटिंग के लिए भी सदन नहीं जाएंगे क्योंकि मेरे लिए अविश्वास प्रस्ताव प्राथमिकता नहीं है।
हमारा यहां हमारा पंचायती राज सम्मेलन है और मेरे लिए प्राथमिकता मध्य प्रदेश है न कि अविश्वास प्रस्ताव। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले 38 साल में बहुत सारे अविश्वास प्रस्ताव देखे हैं और मुजे इसका पूरा अनुभव है।












Click it and Unblock the Notifications