उत्तर भारत में 118 साल बाद हुआ इतना सर्द मौसम, इन राज्यों में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी

नई दिल्ली। इस वक्त पूरा उत्तर भारत हाड़ कंपाने वाली ठंड से गुजर रहा है, राजधानी और NCR का तो और हाल बुरा है, शनिवार को दिल्ली की इस सीजन की सबसे अधिक सर्द रात रही,तो वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर भारत 118 साल बाद सबसे ठंडा मौसम हुआ है। मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

    Delhi cold Waves: Uttar Pradesh,Punjab समेत इन राज्यों में Red Alert जारी | वनइंडिया हिंदी
    मौसम एजेंसी स्काईमेट की चेतावनी

    मौसम एजेंसी स्काईमेट की चेतावनी

    मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार पर एक कमजोर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी तटों पर एक कमज़ोर ट्रफ दिखाई दे रही है। एक अन्य ट्रफ रेखा ओडिशा से त्रिपुरा तक बनी हुई है।

    सर्द हवाओं की वजह से परेशान पूरा उत्तर भारत

    अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत से लगातार चल रही सर्द हवाओं की वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तेज हवा के साथ बारिश भी होने की संभावना है।

    उत्तराखंड

    उत्तराखंड में भी नए साल का स्वागत बारिश के साथ होने जा रहा है, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश में 1 या 2 दिसंबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ी इलाकों में पाला बढ़ने के आसार हैं, पिथौरागढ़ और चमोली में बारिश ज्यादा होगी इसलिए यहां के लोगों को ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है।

    हवाई और ट्रेन यातायात प्रभावित

    तो वहीं कोहरे का बुरा असर हवाई और ट्रेन यातायात पर भी पड़ा है, ठंड के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित वक्त से बहुत देरी से उड़ रही हैं तो बहुत सारे विमानों को डायवर्ट किया गया है, पारा गिरने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है, आज राजधानी का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया, कई इलाकों में विजिबिलीटी 200 मीटर से नीचे पहुंच गई है तो वहीं 27 ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+