अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने मानसून को लेकर दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सही रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते अगले दो दिनों के अंदर मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है तो वहीं IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना दवाब अपनी तय गति से आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्तर भारत में झमाझम बारिश होने के आसार हैं ।
Recommended Video

अगले 48 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका
आईएमडी ने कहा है कि साउथ वेस्ट मॉनसून अभी पूरे बिहार में सक्रिय है, आगामी 48 घंटे में उत्तर-पूर्वी और मध्य-उत्तर बिहार के जिलों में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. तो वहीं झारखंड में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है, उसने एमपी, यूपी, उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ्तार सही
तो वहीं स्काईमेट ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 जून या 25 जून तक उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में पहूंच जाएगा, इससे पहले अगले 48 घंटों के दौरान राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी मध्य के कुछ हिस्सों में गरज और धूल भरी आंधी के साथ प्री-मानसून वर्षा हो सकती है।
25 जून के आसपास दिल्ली में मानसून के आने की उम्मीद
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानससून का आगमन 25 जून के आसपास होगा और बारिश काफी अच्छी होगी, इससे पहले भारत के मौसम विज्ञान विभाग के उपमहानिदेशक आनंद शर्मा ने कहा है कि 22 जून से 24 जून के बीच स्थितियां अनुकूल बन रही हैं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और हिमालय के पहाड़ी इलाकों में मानसून का आगमन होगा। 25 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मानसून के आने की उम्मीद है।

एमपी,बिहार-झारखंड में मानसून की बारिश जारी
मालूम हो कि दिल्ली में पारा 46 डिग्री तक चला गया फिलहाल आज शाम यहां हल्की बारिश के आसार हैं तो वहीं राजस्थान भी लू से परेशान है, देश के उत्तरी राज्यों में दोपहर के वक्त चल रही लू अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी तो वहीं एमपी,बिहार-झारखंड में मानसून की बारिश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications