मोदी की राहुल को चुनौती, असम में करें-आमना-सामना

rahul-modi
बारपेटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रधामंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी। मोदी ने राहुल को खुली हस की चुनौती देते हुए कहा कि युवराज असम में मेरा सामना करे। दरअसल राहुल और मोदी दोनों असम में रैलियां कर रहे हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में राहुल को चैलेंज देते हुए कहा कि राहुल भी असम में है इसलिए आज आमना-सामना हो जाना चाहिए।

राहुल गांधी नागांव में एक रैली को संबोधित करने असम पहुंचे हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब को हथियार बना कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि दोनों को परदे के पीछे से संप्रग चलाने की कीमत चुकानी होगी।

पढें-वाराणसी नहीं लखनऊ चुन सकता है देश का 'प्रधानमंत्री'

मोदी ने कहा कि भाजपा लंबे वक्त ये इस बात को कहती आ रही है कि मां और बेटे प्राथमिक नीति निर्माता हैं और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महज दिखावा हैं। अब बारु की किताब ने भी इस बात का खुलासा कर दिया है। मोदी ने कहा कि किताब से यह साफ है कि कौन असली प्रधानमंत्री है। मनमोहन सिंह जो कहते हैं, उसका कोई महत्व नहीं है।

मोदी ने आरोप लगाया कि देश भर में झूठ फैलाना सोनिया गांधी और राहुल गांधी की आदत बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल झूठा प्रचार कर रहे हैं कि गुजरात में लघु उद्योग बंद हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+