वक्फ कानून: विवादित 73,000 संपत्तियों पर क्या होगी कार्रवाई? राज्यों की प्रॉपर्टी का डेटा देख चौंक जाएंगे
Waqf Board property State-wise: वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने शनिवार (5 अप्रैल, 2025) को एक अधिसूचना में ये जानकारी दी। संसद द्वारा लोकसभा और राज्यसभा दोनों में वक्फ (संशोधन) विधेयक पूर्ण बहुमत के साथ पारित हुआ था। वक्फ कानून बनने के बीच वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर सोशल मीडिया से लेकर गली नुक्कड़ तक चर्चा इन दिनों आम है।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली कुल 8.8 लाख वक्फ संपत्तियों में से 73,000 से अधिक विवादित हैं। ये विवादित संपत्त विधेयक के तहत नए प्रावधानों से प्रभावित हो सकती हैं।

वक्फ एक निजी संपत्ति है, जिसे मुसलमानों द्वारा किसी विशिष्ट उद्देश्य - धार्मिक, धर्मार्थ या निजी उद्देश्यों के लिए अलग रखा जाता है। जबकि संपत्ति के लाभार्थी अलग-अलग हो सकते हैं, संपत्ति का स्वामित्व अल्लाह को माना जाता है।
यूपी में वक्फ की सबसे ज्यादा संपत्ति, दूसरे पर है पश्चिम बंगाल
केंद्र सरकार द्वारा बनाए रखा जाने वाला वक्फ एसेट्स मैनेजमेंट सिस्टम ऑफ इंडिया (WAMSI) डेटाबेस सभी वक्फ संपत्तियों, उनके प्रकार, प्रबंधन और वर्तमान स्थिति का रिकॉर्ड रखता है। इस डेटाबेस के मुताबिक 8.8 लाख वक्फ संपत्तियां हैं। उत्तर प्रदेश के सुन्नी और शिया बोर्ड 2.4 लाख के साथ सबसे अधिक वक्फ संपत्ती वाला राज्य है। यूपी के बाद पश्चिम बंगाल (80,480), पंजाब (75,511), तमिलनाडु (66,092) और कर्नाटक (65,242) में सबसे ज्यादा वक्फ संपत्तियां हैं। यूपी के अलावा बिहार ही एकमात्र ऐसा राज्य है जहां अलग-अलग सुन्नी और शिया बोर्ड हैं, बाकी सभी राज्यों में एकीकृत वक्फ बोर्ड हैं।
राज्यवार वक्फ संपत्तियों की संख्या और क्षेत्र का डेटा (सितंबर 2024 तक)
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | वक्फ बोर्ड | कुल संपत्तियां | कुल क्षेत्रफल (एकड़ में) |
| अंडमान और निकोबार | अंडमान वक्फ बोर्ड | 151 | 178.09 |
| आंध्र प्रदेश | आंध्र प्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड | 14,685 | 78,229.97 |
| अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 0 |
| असम | असम राज्य वक्फ बोर्ड | 6,556 | 7,663.29 |
| बिहार (शिया) | बिहार राज्य (शिया) वक्फ बोर्ड | 1,750 | 29,009.52 |
| बिहार (सुन्नी) | बिहार राज्य (सुन्नी) वक्फ बोर्ड | 6,866 | 169,344.82 |
| चंडीगढ़ | चंडीगढ़ वक्फ बोर्ड | 34 | 23.26 |
| छत्तीसगढ़ | छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड | 4,230 | 12,347.1 |
| दादरा और नगर हवेली | दादरा और नगर हवेली वक्फ बोर्ड | 30 | 4.41 |
| दिल्ली | दिल्ली वक्फ बोर्ड | 1,047 | 28.09 |
| गुजरात | गुजरात राज्य वक्फ बोर्ड | 39,940 | 86,438.95 |
| हरियाणा | हरियाणा वक्फ बोर्ड | 23,267 | 36,482.4 |
| हिमाचल प्रदेश | हिमाचल प्रदेश वक्फ बोर्ड | 5,343 | 8,727.6 |
| जम्मू और कश्मीर | जम्मू और कश्मीर औकाफ बोर्ड | 32,533 | 350,300.75 |
| झारखंड | झारखंड राज्य (सुन्नी) वक्फ बोर्ड | 698 | 1,084.76 |
| कर्नाटक | कर्नाटक राज्य औकाफ बोर्ड | 62,830 | 596,516.61 |
| केरल | केरल राज्य वक्फ बोर्ड | 53,282 | 36,167.21 |
| लक्षद्वीप | लक्षद्वीप राज्य वक्फ बोर्ड | 896 | 143.81 |
| मध्य प्रदेश | मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड | 33,472 | 679,072.39 |
| महाराष्ट्र | महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड | 36,701 | 201,105.17 |
| मणिपुर | मणिपुर राज्य वक्फ बोर्ड | 991 | 10,077.44 |
| मेघालय | मेघालय राज्य वक्फ बोर्ड | 58 | 889.07 |
| ओडिशा | ओडिशा वक्फ बोर्ड | 10,314 | 28,714.65 |
| पुदुचेरी | पुदुचेरी राज्य वक्फ बोर्ड | 693 | 352.67 |
| पंजाब | पंजाब वक्फ बोर्ड | 75,965 | 72,867.89 |
| राजस्थान | राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड | 30,895 | 509,725.57 |
| तमिलनाडु | तमिलनाडु वक्फ बोर्ड | 66,092 | 655,003.2 |
| तेलंगाना | तेलंगाना राज्य वक्फ बोर्ड | 45,682 | 143,305.89 |
| त्रिपुरा | त्रिपुरा वक्फ बोर्ड | 2,814 | 1,015.73 |
| उत्तर प्रदेश (शिया) | उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड | 15,386 | 20,483 |
| उत्तर प्रदेश (सुन्नी) | उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड | 217,161 | 0 |
| उत्तराखंड | उत्तराखंड वक्फ बोर्ड | 5,388 | 21.8 |
| पश्चिम बंगाल | पश्चिम बंगाल वक्फ बोर्ड | 80,480 | 82,011.84 |
कुल योग: 872,328 संपत्तियां, कुल क्षेत्रफल: 3,816,291.79 एकड़












Click it and Unblock the Notifications