पुलिस को देख तौलिए में भागने लगा मोस्‍ट वांटेड क्रिमिनल, तौलिए ने भी दे दिया धोखा और फिर हुआ ऐसा

नई दिल्‍ली। एक कुख्‍यात बदमाश को दिल्‍ली पुलिस ने जिस तरीके से पकड़ा है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बदमाश को उसके तौलिए ने धोखा दे दिया और वो आसानी से पुलिस की पकड़ में आ गया। दरअसल हुआ यह कि पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगा और दूसरी मंजिल से कुदने लगा। उस वक्त उसने सिवाय तौलिए के और कुछ नहीं पहन रखा था। नीचे कूदने के वक्त उसका तौलिया खुल गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा। मामला वेस्ट दिल्ली के इंद्रपुरी थाना इलाके का है। बदमाश की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ कालू (30) के रूप में हुई है। उसपर लूट और चोरी के करीब 31 मामले दर्ज हैं। कालू अपने इलाके का हिस्‍ट्रीशीटर है और इसे गिरफ्तार करने के लिए छह महीने पहले गैर जमानती वॉरंट तक जारी हुआ है, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पा रहा था।

पुलिस को देख तौलिए में भागने लगा मोस्‍ट वांटेड क्रिमिनल, तौलिए ने भी दे दिया धोखा और फिर हुआ ऐसा

जानकारी के मुताबिक 17 मई को पुलिस को सूचना मिली की बदमाश अपने घर में है। पुलिस ने सूचना मिलते ही फौरन उसके घर पर दबिश दी। पुलिस ने बताया कि बदमाश अपने घर में केवल तौलिया लपेटे बैठा हुआ था। पुलिस को आता देख वो दूसरी मंजिल की इमारत पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे मना किया, लेकिन वो खुद को बचाने के चक्कर में नीचे कुद गया।

कूदने के चक्कर में उसके शरीर पर जो तौलिया थो वो खुल गया और लोगों को लगा कि पुलिस ने उसके सारे कपड़े उतार दिए हैं। किसी ने इस घटना का विडियो भी बना लिया। विडियो में ये भी देखा जा सकता है कि पुलिस उसे अंडरवियर देने की कोशिश कर रही है, लेकिन बचने के चक्कर में वो बिना कपड़ों के ही भाग रहा था।यहां तक की पुलिस की गाड़ी में वो बिना कपड़े पहने ही गया। बाद में उसे कपड़े पहनाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+