Whatsapp यूजर्स ध्यान दें: देश पर हो सकता है आतंकी हमला इसलिए ना बनाएं तिरंगे को प्रोफाइल फोटो
नयी दिल्ली (अंकुर कुमार श्रीवास्तव)। अंतरराष्ट्रीय खतरा बन चुके ''इबोला'' ने भारत में दश्तक दे दी है। इस खतरनाक वायरस से जान का खतरा है मगर इन दिनों एक ऐसा वायरस फैला है जिसे देश को खतरा है। जी हां इस खतरनाक और हड़कंप मचाने वाले वायरस का नाम ''मोबोला'' है। इस खतरनाक वायरस ने क्रांतिकारी मोबाइल एप्लिकेशन व्हाट्स एप पर हमला बोला है और चौकाने वाली बात ये है कि ये काम पाकिस्तानी आतंकी कर रहे हैं। व्हाट्स एप प्रोफाइल पर तिरंगा लगाने की अपील के साथ वायरस भेजे जा रहे हैं। इस अपील भरे मैसेज में एक लिंक दिया गया है जिसपर क्लिक करते ही सारा डाटा हैकर्स के पास चला जाएगा।
पिछले कई दिनों से व्हाट्स एप पर एक संदेश चल रहा है। ये मैसेज 5 अगस्त से वायरल हुआ है। इस मैसेज में लिखा है ‘आज 5 अगस्त है। 15 अगस्त तक इस इंडियन फ्लैग को अपना व्हाट्स एप पिक बनाइये प्लीज। और फिर देखिये अपने फोन के कॉन्टैक्ट में जब सभी के व्हाट्स एप पिक (पिक्चर) में फ्लैग लगा होगा तो कितना अच्छा फील होगा। आफ्टर वी आर इंडियन यार! प्लीज पिक चेन्ज करें आज ही और ये मेसैज फारवर्ड भी करें।' इस मेसैज के साथ लोगों को तिरंगे की तस्वीर भी प्राप्त हुई, जिसे कई लोगों ने अपना प्रोफाइल फोटो बना डाला।
इसके अलावा उसी मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है जहां लिखा है तिरंगे की फोटो डाउनलोड करें। हालांकि ये बात सच है कि कॉन्टैक्ट्स खोलने पर एक साथ कइयों का तिरंगा फोटो देखने में काफी अच्छा लग रहा है परंतु देशभक्ति का परिचय देने के नाम पर उकसाकर लोगों को ऐसा करने को विवश करने के बाद अब एक संशय की स्थिति आन पड़ी है। इसके अलावा आतंकियों ने एक और तरीका अपनाया है। तरीका ब्लैंक फोटो भेजने का है। इसपर उंगली रखते ही तस्वीर सामने आ जाती है।
जानकारों की मानें तो फोटो करप्ट किए गये हैं। इनमें वायरस भेजे जा रहे हैं। तिरंगे में केसरिया रंग की जगह लाल रंग का प्रयोग किया गया है। ऐसे सभी फोटो खतरनाक माने जा रहे हैं। इस मैसेज के मिलने के बाद अधिकतर यूजर्स ने तिरंगे की फोटो लगा ली जिसका असर भी देखने को मिला है। जिन्होंने व्हाट्स एप पर प्रोफाइल फोटो की जगह तिरंगे की फोटो लगाई है उनके फोन स्लो हो गये हैं। इतना ही नहीं जिन्होंने लिंक पर क्लिक किया उनके मोबाइल की तो दशा ही बदल गई। उनका फोन अपने आप ही फार्मेट हो गया और अजीबो-गरीब अश्लील फोटो उनकी गैलरी में आ गई।
आतंकियों को एक्टिवेट करने के लिए स्लीपर सेल की तरह काम करेगा फोटो
जानकारों का कहना है कि 14 अगस्त और 15 अगस्त को जबरदस्त हमले की तैयारी है। लाखों भारतीय यूजर्स के फोन के डाटा आतंकियों के हाथ लगने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद से विशेषज्ञों के मैसेज आने शुरु हो गये हैं जिसमें लिखा है कि ‘मित्रो आजकल आपको एक मेसैज जरूर आता होगा, जिसमें एक भारत का झंडा आता है और उस चित्र को 15 अगस्त तक अपना प्रोफाइल फोटो लगाने का आग्रह किया जाता है। पर क्या आपने कभी ध्यान दिया कि उस झंडे में केसरिया की जगह लाल रंग का प्रयोग हुआ है? वह फोटो कश्मीरी आतंकवादियों के साइबर हमले का ही अगला कदम है।
इसको उन्होंने मोबोला नाम दिया है (मोबाइल एबोला)। यह फोटो एक स्लीपर सेल की तरह काम करेगा और इसके 15 अगस्त को जब वो आतंकवादी एक्टिव करेंगे तब ये आपका सारा निजी डाटा उनको भेज देगा और आपको भनक तक नहीं लगेगी। भारत का झंडा अवश्य लगायें, लेकिन कोई दूसरा फोटो।'इस सावधानीसूचक संदेश को अधिकाधिक फारवर्ड करने की अपील भी अंत में की गयी है। इस मैसेज में लिखा गया है कि 15 अगस्त तक किसी भी ब्लैंक फोटो को टच ना करे।
वनइंडिया की अपील
आज के अत्याधुनिक तकनीकी जमाने में तेज-तर्रार संचार माध्यम ‘व्हाट्स एप' के उपभोक्ताओं की तादाद काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। यूजरों को उनकी देशभक्ति की भावना को चुनौती देकर इस प्रकार न तो उकसाना ठीक है और न ही महज तिरंगे को प्रोफाइल फोटो बना लेने भर से कोई सच्चा देशभक्त कहा जा सकता है। देशभक्ति का जज्बा दिलो-दिमाग में जरूरी है और देशहित में किये गये कार्य ही उनके राष्ट्रीय-प्रेम को सार्थक साबित कर सकते हैं। अब उक्त संदेश सही मायने में किसी आतंकी संगठन की साजिश है या फिर महज अफवाह, यह तो जांच का विषय है, परंतु उपभोक्ताओं को निश्चय ही खुद सावधानी बरतनी होगी।













Click it and Unblock the Notifications