Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल से मुस्लिम महिला को क्‍या-क्‍या होगा फायदा?

Waqf Bill: वक्‍फ (संशोधन) विधेयक 2025 को राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून देश भर में लागू हो गया हैं। हालांकि मुस्लिम विधेयक का विपक्षी पार्टियां और कुछ मुस्लिम संगठन जमकर विरोध कर रहे हैं और इस विधेयक की खिलाफत करते हुए कुछ संगठन सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं।

हालांकि ये वक्‍फ विधेयक मुस्लिम समाज के लिए फायदे वाला बताया जा रहा है, खास तौर पर मुस्लिम समाज की महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए ये अहम कदम है। आइए जानते हैं वक्‍फ संशोधन विधेयक से मुस्लिम समाज की महिलाओं को क्‍या लाभ मिलने वाला है?

Waqf Amendment

वक्फ संपत्तियों में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और भागीदारी के संदर्भ में ये वक्‍फ संशोधन विधेयक अहम है। इसके लागू होने से मुस्लिम महिलाओं को न केवल विरासत में उनका उचित हिस्सा मिलेगा बल्कि वे वक्फ बोर्डों के प्रशासन और प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी

वक्‍फ बोर्ड और केंद्रीय वक्‍फ परिषद में महिलाओं की होगी भागीदारी

बता दें पिछड़ी कई पीढ़ियों से, वक्फ प्रणाली शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजगार के लिए धन का एक महत्वपूर्ण स्रोत रही है, लेकिन वक्‍फ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी ना के बराबर रही है। वक्‍फ संशोधन में राज्य वक्फ बोर्ड और केंद्रीय वक्फ परिषद दोनों में दो मुस्लिम महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य कर दिया है। इस तरह के जनादेश से महिलाओं की आवाज़ बुलंद होगी और महत्वपूर्ण निर्णयों में उनका प्रभाव बढ़ेगा, जो वक्फ प्रशासन में लैंगिक समानता की दिशा में एक प्रगतिशील बदलाव भी है।

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए वक्‍फ विधेयक संशोधन में विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और अनाथों की आजीविका और कल्याण का समर्थन करने के लिए वक्फ फंड के निर्देशित उपयोग की रूपरेखा तैयार की गई है।

महिलाओं को संपत्ति में उचित अधिकार

3ए (2) और 3 (आर) (iv) जैसी धाराओं के माध्यम से, अधिनियम यह सुनिश्चित करता है कि किसी भी संपत्ति को वक्फ को दान करने से पहले, महिला उत्तराधिकारियों को उनका उचित हिस्सा मिले, और कमजोर महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए धन आवंटित किया जाए।

मुस्लिम महिलाओं को वक्‍फ संशोधन से होगा ये भी लाभ

  • मुस्लिम लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति
  • मुस्लिम लड़कियों के खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज
  • मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा का स्‍तर बढ़ेगा
  • स्वास्थ्य देखभाल और मातृत्व सहायता
  • महिला उद्यमियों के लिए कौशल प्रशिक्षण और कम आय वर्ग की महिलाओं को वित्तीय सहायता
  • उत्तराधिकार और घरेलू हिंसा के मामलों में कानूनी सहायता मिलेगी।

ऑल इंडिया वुमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी किया समर्थन

ये ही वजह है कि ऑल इंडिया वुमेन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने भी वक्‍फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है। उन्‍होंने कहा ये विधेयक मुस्लिम समाज की महिलाओं के हितों की सुरक्षा करेगा महिलाओं को सशक्‍त बनाने में ये ऐतिहासिक कदम है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि मुस्लिम महिलाओं की भागीदारी मजबूत होगी। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि मुस्लिम समाज के गरीब बच्चों, विधवाओं और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी।

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया समर्थन

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने भी कहा "वक्‍फ संशोधन विधेयक से बच्‍चों की शिक्षा, अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं की मदद हाेगी। स्कूल, कालेज, मदरसे, हास्पिटल और अनाथालय खोले जाएंगे। जिससे मुस्लिम समाज का पिछड़ापन दूर होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+