वाघा बॉर्डर ब्लास्ट: 20 साल का था फिदायीन हमलावर, जैकेट में छिपा रखा था 25 किलो विस्फोटक
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। भारत-पाकिस्तान वाघा सीमा पर ध्वजों को नीचे उतारने के लिए आयोजित समारोह के तुरंत बाद सोमवार को हुए एक आत्मघाती विस्फोट में 11 महिलाओं और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई और 200 से भी ज्यादा लोग जख्मी हैं। यह हमला उस वक्त हुआ, जब सैकड़ों लोग पाकिस्तान रेंजर्स की फ्लैग सेरेमनी देखकर वापस लौट रहे थे। आतंकी संगठन जुंदुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

तीन दिनों के लिए रोकी गई बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी
वाघा सीमा पर रविवार को पाकिस्तान में हुए फिदाईन हमले के बाद भारत ने अगले तीन दिन के लिए रिट्रीट सेरेमनी रोक दी है। बीएसएफ के डीजी डीके पाठक ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी नहीं होगी। गौर हो कि अब तक प्रतिदिन होने वाली इस सेरेमनी के देखने के लिए भारतीय नागरिकों की भांति ही पाकिस्तानी क्षेत्र में वहां के नागरिक भी सीमा पर पहुंचते हैं।












Click it and Unblock the Notifications