धमाका वाघा बॉडर पर और सन्नाटा छाया सिखों के तीर्थ ननकाना साहिब में

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आगामी 6 नवंबर को गुरुनानक देव जी का जन्म दिन है और कल लाहौर में आत्मघाती हमला होने के चलते भारत से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं के जिस जत्थे को मंगलवार को श्री ननकाना साहिब के लिए रवाना होना,उस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।

Wagha Blast: Sikhs visit to Nankana Saheb is in jeopardy

जानाकरी के अनुसार, फिलहाल तो पाकिस्तान के तरफ से उक्त जत्थे को रोकने के लिए नहीं कहा गया है, पर अभी स्थिति साफ नहीं है। बताते चले कि भारत से गुरुनानक देव जी के जन्म दिन पर बड़ी संख्या में सिख ननकाना साहिब पहुंचते हैं।

रोक सकता है पाकिस्तान

जानकारों का कहना है कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर श्री ननकाना साहिब जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को अपने यहां आने से पाकिस्तान रोक सकता है। हालांकि उम्मीद यही है कि सिख जत्था अपना पहले की तरह से कार्यक्रम के लिए मंगलवार को निकल जाएगा।

इस बीच, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी सरदार बलबीर सिंह ने उम्मीद जताई कि सिखों का जत्था अपने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ननकाना साहिब जाएगा। हालांकि उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि पाकिस्तान में हुए बम धमाके में इतने लोगों की जानें गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+