लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों के लिए मतदान जारी, 27 को होगा नतीजों का ऐलान

लुधियाना। पंजाब में लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए शनिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतदान की प्रक्रिया शाम के 4 बजे तक चलेगी। लुधियाना नगर निगम की 95 सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। मतदान के लिए 1153 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लुधियाना नगर निगम में मतदाताओं की संख्या करीब 10.5 लाख हैं। 10.5 लाख मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 4.82 लाख है। नतीजे का ऐलान 27 फरवरी को होगा।

elections

कांग्रेस ने सभी 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। अकाली और बीजेपी गठबंधन में अकाली दल ने 48 सीटों पर और बीजेपी ने 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। आम आदमी पार्टी और लोक इंसाफ पार्टी गठबंधन में लोक इंसाफ पार्टी ने 59 सीटों पर और आम आदमी पार्टी ने 28 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।

कई सीटों पर बागी उम्मीदवार भी किस्मत अजमा रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते कांग्रेस और अकाली दल ने कई नेताओं के टिकट काट दिए थे। कांग्रेस ने जहां 28 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया वहीं शिरोमणि अकाली दल ने 7 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया।

इन चुनाव में सीवरेज, पेयजल, निगम में भ्रष्टाचार, कुछ इलाकों में दूषित जल की समस्या सहित जैसे कई मुद्दे उठाए गए हैं। दिसंबर में जालंधर, अमृतसर और पटियाला नगर निगम के लिए चुनाव हुए थे। यहां पर कांग्रेस भारी जीत मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+