IPL Points Table 2026: IPL से 5 बार की चैंपियन मुंबई बाहर, लखनऊ का भी टूटा सपना? नंबर-1 पर RCB का कब्जा
IPL Points Table 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर मिली 2 विकेट की बेहद करीबी जीत ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अंक तालिका के शिखर पर पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए अपना दावा मजबूत कर लिया है। जबकि दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स अब इस रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है।
तीन टीमें 14 अंकों पर, रन रेट ने RCB को बनाया टॉपर (IPL Points Table 2026)
अंक तालिका में वर्तमान स्थिति काफी दिलचस्प हो गई है। शीर्ष तीन टीमों बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात के पास 11-11 मैचों के बाद समान 14 अंक हैं। हालांकि, बेंगलुरु का नेट रन रेट (+1.103) अन्य सभी टीमों की तुलना में कहीं बेहतर है, जिसने उन्हें नंबर-1 पायदान पर काबिज कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद (+0.737) दूसरे और गुजरात टाइटंस (+0.228) तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

मुंबई और लखनऊ: सीजन की पहली दो टीमें जो बाहर हुईं
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने जैसा रहा। बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार उनकी 11 मैचों में 8वीं शिकस्त थी। महज 6 अंकों और -0.585 के खराब रन रेट के साथ मुंबई अब गणितीय रूप से भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। यही हाल लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का है, जो तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। इन दोनों टीमों के लिए अब बाकी बचे मैच सिर्फ साख की लड़ाई हैं।
CSK और पंजाब की स्थिति: टॉप-4 की जंग हुई तेज
पंजाब किंग्स फिलहाल चौथे स्थान पर है और उनके पास 10 मैचों में 13 अंक हैं। पंजाब का एक मैच बेनतीजा रहा था, जो अंत में उनके लिए वरदान साबित हो सकता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) दोनों के 11 मैचों में 12-12 अंक हैं। बेहतर रन रेट (+0.185) के कारण चेन्नई पांचवें और राजस्थान (+0.082) छठे स्थान पर है।















Click it and Unblock the Notifications