31 की उम्र में फेमस एक्टर की भयावह हादसे में दर्दनाक मौत, इंडस्ट्री में पसरा मातम, कैसे हुआ एक्सीडेंट?

Bharath Kanth Death: तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि 31 साल के फेमस तेलुगू एक्टर भरत कांत की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई है। कम उम्र में एक उभरते कलाकार के अचानक चले जाने से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

31 साल के एक्टर भरत कांत की सड़क हादसे में मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भरत कांत नेल्लोर से हैदराबाद की ओर कार से सफर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी कार तेज रफ्तार से सामने से आ रही कंटेनर लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टर की कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Bharath Kanth Death

सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक ने भी गंवाई जान

इस हादसे में सिर्फ भरत कांत ही नहीं बल्कि उनके साथ कार में मौजूद जाने-माने सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक की भी जान चली गई। इंडस्ट्री में त्रिलोक को एक अनुभवी और प्रतिभाशाली टेक्नीशियन के तौर पर जाने जाते थे। दोनों कलाकारों के एक साथ निधन की खबर ने साउथ फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है।

Divyanka Sirohi Death Reason: 30 की उम्र में कैसे गई दिव्यांका सिरोही की जान? मौत से पहले क्या हुई थी हालत?
Divyanka Sirohi Death Reason: 30 की उम्र में कैसे गई दिव्यांका सिरोही की जान? मौत से पहले क्या हुई थी हालत?

आउटर रिंग रोड पर हुआ भयावह हादसा

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भयावह एक्सीडेंट हैदराबाद के आउटर रिंग रोड पर एग्जिट नंबर 12 गेट के पास हुआ है। ये इलाका अदीबाटला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

-पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को दुर्घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पर उमड़ा फैंस का दर्द

भरत कांत के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। फैंस उन्हें एक मेहनती और उभरते हुए कलाकार के तौर पर याद कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि तेलुगू सिनेमा ने एक ऐसा टैलेंट खो दिया, जो आने वाले समय में बड़ा स्टार बन सकता था। वहीं सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक को भी इंडस्ट्री के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके साथ काम कर चुके कलाकारों और टेकनीशियनों ने इस घटना को बेहद दुखद बताया है।

टेनेंट फिल्म से मिली थी पहचान

-भरत कांत ने अपने करियर में कई छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स में काम किया था। वह वेब सीरीज 'ग्रामम' में नजर आ चुके थे और एक हिंदी वेब सीरीज का भी हिस्सा रहे थे। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'टेनेंट' (Tenant) से मिली। इस फिल्म में उन्होंने 'ऋषि' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

-भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन भरत कांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। यही वजह है कि उनके अचानक निधन की खबर फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

अधूरा रह गया एक उभरते सितारे का सफर

कम समय में अपनी अलग पहचान बनाने वाले भरत कांत को इंडस्ट्री का उभरता हुआ चेहरा माना जा रहा था। उनके निधन ने एक बार फिर ये याद दिला दिया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है। फैंस अब सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+