बड़े नामों पर गिरी गाज! मैक्सवेल की हुई छुट्टी? पाकिस्तान-बांग्लादेश सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

Australia Team Announce: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरों के लिए अपनी पूरी तरह से बदली हुई टीम की घोषणा कर दी है। चयनकर्ताओं ने भविष्य की रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए जहां कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया है। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप के स्टार बल्लेबाज ओली पीक सहित कई नए चेहरों को मौका देकर चौंकाया है।

IPL के कारण दिग्गज नदारद, सीनियरों को आराम (Australia Team Announce)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के प्लेऑफ मुकाबलों के चलते ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस और जेवियर बार्टलेट शुरुआती दौरों का हिस्सा नहीं होंगे। ये खिलाड़ी सीधे 9 जून से शुरू होने वाली बांग्लादेश वनडे सीरीज में टीम से जुड़ेंगे। वहीं, तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को पूरे दौरे से आराम दिया गया है। वनडे टीम की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे।

Australia 1

मैक्सवेल पर गिरी गाज, टी20 टीम से बाहर

सबसे चौंकाने वाला फैसला अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को लेकर रहा। चयन के लिए उपलब्ध होने के बावजूद मैक्सवेल को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं दी गई है। चयनकर्ताओं का यह फैसला संकेत देता है कि टीम अब टी20 प्रारूप में युवाओं की ओर देख रही है। दूसरी ओर, एरोन हार्डी की टी20 टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने हाल ही में पीएसएल (PSL) में शानदार प्रदर्शन किया था।

19 साल के ओली पीक इस टीम के सबसे बड़े आकर्षण हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में 78 की औसत से 234 रन बनाने वाले इस युवा बल्लेबाज को पाकिस्तान वनडे सीरीज के लिए पहली बार नेशनल टीम में बुलाया गया है। मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा कि हम अगले 18 से 24 महीनों के विजन पर काम कर रहे हैं। युवाओं को उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अनुभव देना हमारी प्राथमिकता है।

ओली के अलावा दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के लियाम स्कॉट और जोएल डेविस को भी उनके शानदार घरेलू प्रदर्शन का इनाम मिला है। स्कॉट को दोनों वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज बिली स्टैनलेक की 2019 के बाद पहली बार टीम में वापसी हुई है। उन्हें केवल पाकिस्तान सीरीज के लिए चुना गया है। वहीं, मैथ्यू शॉर्ट भी केवल पाकिस्तान दौरे के लिए टीम का हिस्सा रहेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ ODI टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, रिले मेरेडिथ, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, मैथ्यू शॉर्ट, बिली स्टेनलेक, एडम ज़म्पा

बांग्लादेश के खिलाफ ODI टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, तनवीर संघा, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा

बांग्लादेश के खिलाफ T20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुहनेमैन, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, एडम ज़म्पा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+