CBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार, किस दिन आ रहा है 12वीं का रिजल्ट? लेटेस्ट अपडेट

CBSE Class 12 Result 2026 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education-CBSE) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड किसी भी समय 12वीं का परिणाम जारी कर सकता है। इसी बीच DigiLocker पर CBSE Class 12 डिजिटल मार्कशीट के लिए 'Coming Soon' संदेश दिखाई देने लगा है, जिससे रिजल्ट जारी होने के संकेत और मजबूत हो गए हैं।

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट्स और DigiLocker दोनों प्लेटफॉर्म पर अपनी मार्कशीट देख सकेंगे। पिछले कुछ दिनों से छात्र और अभिभावक लगातार रिजल्ट डेट को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना परेशानी मार्कशीट डाउनलोड की जा सके।

CBSE Class 12 Result 2026 Date

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा CBSE 12वीं रिजल्ट

CBSE बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in
  • cbse.nic.in
  • cbseresults.nic.in

DigiLocker पर दिखा 'Coming Soon' मैसेज

रिजल्ट जारी होने से पहले DigiLocker प्लेटफॉर्म पर "Coming Soon" का संदेश दिखाई देना छात्रों के लिए अहम संकेत माना जा रहा है। आमतौर पर बोर्ड रिजल्ट जारी होने से कुछ समय पहले डिजिटल मार्कशीट अपलोड करने की तैयारी शुरू कर देता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि CBSE जल्द ही 12वीं का परिणाम घोषित कर सकता है।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE 12वीं रिजल्ट 2026

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले results.cbse.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे "CBSE Class 12 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

CBSE मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए जरूरी डिटेल्स

CBSE 12वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी अपने पास रखनी होगी। बिना सही डिटेल्स के रिजल्ट एक्सेस नहीं किया जा सकेगा।

  • रोल नंबर
  • एडमिट कार्ड आईडी
  • जन्म तिथि
  • स्कूल इंडेक्स नंबर

DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र DigiLocker के भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जरूरी लॉगिन जानकारी का इस्तेमाल करना होगा। बोर्ड की ओर से जारी डिजिटल दस्तावेज आधिकारिक रूप से मान्य होंगे।

ये भी पढ़ें: CBSE 12th Results 2026: इस डेट को आ सकता है 12वीं का रिजल्ट, क्या है सीबीएसई का '9-पॉइंट' ग्रेडिंग सिस्टम?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+