8 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त
मध्य प्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट और शहडोल लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई है।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद बैंकों के बाहर लगी लंबी कतारों के बीच शनिवार को आठ विधानसभा सीटों और चार लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो रहा मतदान समाप्त हो गया। तमिलनाडु की तीन और पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट पर मतदान समाप्त हो गया।

मध्य प्रदेश की नेपानगर विधानसभा सीट और शहडोल लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। तमिलनाडु में कुल 73.71 फीसदी मतदान हुआ। पश्चिम बंगाल की कूच बेहर लोकसभा सीट पर भी मतदान हुआ।
उधर, असम की लखीमपुर लोकसभा सीट पर भी वोट डालने के लिए लोगों की लंबी कतार देखी गई।
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए नोटबंदी के फैसले का असर उपचुनावों के परिणामों में दिख सकता है। हाल ही में महाराष्ट्र में हुए स्थानीय चुनावों में बीजेपी सभी 17 सीटें हार चुकी है। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि जनता सरकार के फैसले से खुश नहीं थी और बीजेपी को इसका परिणाम भुगतना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications