Lok Sabha Elections 2019: वोटिंग के मामले में अव्वल रहा बंगाल,UP पिछड़ा
नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2019 के छठे चरण के तहत वोटिंग खत्म हो गई है। छठे चरण में जहां पश्चिम बंगाल में वोटर्स में गजब का उत्साह दिखा । वहीं उत्तर प्रदेश में मतदान सबसे कम हुआ। 12 मई को 7 राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार की 8 , मध्य प्रदेश की 8 सीटों, दिल्ली की 7 और झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग हुई।

पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए गए वोटिंग प्रतिशत के मुताबिक छठे चरण में 63.43 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक छठे चरण में 63.43 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिसमें सबसे ज्यादा वोटिंह पश्चिम बंगाल में हुई।
पश्चिम बंगाल में 80.35 फीसदी वोटिंग हुई तो वहीं बिहार में 59.29 फीसदी, हरियाणा में 66.69 फीसदी, मध्य प्रदेश में 64.22 प्रतिशत, दिल्ली में 58.93 प्रतिशत, झारखंड में 64.50 प्रतिशत हुई तो वहीं सबसे कम वोटिंग उत्तर प्रदेश में 54.29 प्रतिशत हुई।












Click it and Unblock the Notifications