मतदान 2014 : सिब्‍बल, गडकरी, थरूर और गांधी का भविष्‍य ईवीएम में बंद

polling
दिल्‍ली। लोक सभा चुनाव 2014 के तीसरे चरण में मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की। फिर चाहे दिल्‍ली हो या फिर दंगा प्रभावित यूपी का मुजफ्फरनगर जिला, लोग अपने घरों से बाहर निकलकर वोट डालने के लिए गए। तीसरे चरण के दौरान देश के 14 राज्‍यों में सिर्फ 91 सीटों पर वोटिंग की गई। इसके अंतर्गत 11 करोड़ मतदाताओं ने 1418 प्रत्‍याशियों के खिलाफ अपना अमूल्‍य वोट डाला। छत्‍तीसगढ़ और बिहार के कुछ नक्‍सली इलाकों में छिटपुट हिंसा की घटनाएं भी हुईं। वर्ष 2014 में दिल्‍ली में हुई वोटिंग के बाद वर्ष 2009 का रिकार्ड भी टूट गया। वर्ष 2009 में दिल्‍ली में सिर्फ 51.85 फीसदी वोटिंग हुई थी। विभिन्‍न लोकसभा क्षेत्रों के 91 सीटों पर मतदान की एक नजर:
दिल्‍ली- 60
गाजियाबाद- 57
गुड़गांव- 58.4
बागपत- 61.8
गौतमबुद्ध नगर- 52
बिजनौर- 63
फरीदाबाद- 57.5
मुजफ्फरनगर- 65
मेरठ- 62
जम्‍मू- 65

कौन-कौन है प्रत्‍याशी:
इस चरण के प्रतयाशीयों में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, कमलनाथ, थशि थरूर, अजित सिंह, प्रफुल्ल पटेल, केरल के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, पवन बंसल, अभिनेता राजबब्बर, पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी, भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी, अभिनेत्री किरण खेर, उदितराज, आम आदमी पार्टी के नेता राजमोहन गांधी, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी, अभिनेत्री गुल पनाग और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान आदि का नाम उल्लेखनीय है. कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री नगमा मेरठ तो जयाप्रदा रालोद के टिकट पर बिजनौर से चुनाव मैदान में हैं. ओडिशा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी मत पड़ेंगे.

एक नजर लोकसभा चुनावों के तीसरे चरण पर
कुल प्रत्याशी - 1418
मतदाता - 11 करोड़
मतदान समय- सुबह सात से शाम छह बजे तक
मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी वोट देने की सुविधा
ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत 11 विकल्प मान्य
मतदान स्थल के दो सौ मीटर पास तक ही वाहन की अनुमति
मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तौर पर पाबंदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+