वीके त्रिपाठी बने भारतीय रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन, सुनीत शर्मा की लेंगे जगह
नई दिल्ली, दिसंबर 31। साल के आखिरी दिन भारत सरकार ने भारतीय रेलवे बोर्ड के नए चेयरमैन की नियुक्ति की है। नॉर्थ-ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के जनरल मैनेजर वीके त्रिपाठी को रेलवे बोर्ड का नया चेयरमैन और चीफ एग्जक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

30 जून 2021 तक रहेगा वीके त्रिपाठी का कार्यकाल
आपको बता दें कि वीके त्रिपाठी की नियुक्ति को भारत सरकार के अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट ने अप्रूव किया है। वीके त्रिपाठी 1983 बैच के IRSEE अधिकारी हैं। उनकी यह नियुक्ति 30 जून 2021 तक के लिए है। वह वर्तमान चेयरमैन सुनीत शर्मा की जगह लेंगे।











Click it and Unblock the Notifications