वीके सिंह की दो टूक बेहतर रिश्तों के लिए आतंकियों पर लगाम लगाये पाक
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने पठानकोट में चल रही आतंकी मुठभेड़े की बीच कड़ा बयान दिया है। उन्होंने पाक को सख्त लहजे में कहा कि पाकिस्तान को आतंकियों पर अंकुश लगाना होगा। पठानकोट आतंकी हमले में 7 जवान शहीद, 9 जवानों की हालत नाजुक

वीके सिंह ने कहा कि भारत-पाक के बीच रिश्ते अच्छे ना हो इसके लिए आतंकी भारत में आतंकवादी हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बेहतर रिश्ते के लिए पाक को इन आतंकियों को रोकना चाहिए।
पठानकोट में 35 घंटे से चल रही मुठभेड़, 2 आतंकियों ने फिर शुरु की फायरिंग
वीके सिंह ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से पाकिस्तान के साथ बेहतर ढंग से रिश्ते की शुरुआत की है उससे लोगों के बीच उम्मीद जगी है।
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि एक तरफ जहां सरकार है तो वहीं दूसरी तरफ आईएसआईएस और फौज और आतंकी गुच है। ऐसे में आतंकियों को आसानी से हो रही फंडिंग की वजह से आतंकियों के हौसले बढ़ रहे हैं।
इसी महीने होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता पर वीके सिंह ने कहा कि पहले हमें पाक को यह कहना होगा कि वह आतंकी गुटों पर अंकुश लगाये इसके बाद ही रिश्त बेहतर हो पायेंगे।
गौरतलब है कि अबतक पठानकोट में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 7 जवान शहीद हो चुके हैं जबकि 9 जवान गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
