vizag gas tragedy: दूसरी बार लीक हुई जहरीली गैस, गुजरात से पहुंचा पीटीबीसी केमिकल, हेल्पलाइन नंबर जारी

vizag gas tragedy:

नई दिल्ली। एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री (LG Polymer Industry) में गैस लीक हुआ है। देर रात एक बार फिर से फैक्ट्री से जहरीली गैस का रिसाव होने लगा, जिसके बाद NDRF की टीम ने आसपास का गांव को खाली करना शुरू कर दिया। गैस लीक की खबर मिलते ही गुजरात से पीटीबीसी कैमिकल मंगवा लिए गए हैं। एयर इंडिया के विशेष कार्गो विमान से कैमिकल मंगवाया गया। इसके जरिए गैस को निष्क्रिय करने का काम किया जा रहा है।

Recommended Video

    Vizag Gas Leak update: Visakhapatnam में फिर लीक हुई Styrene Gas, हटाए गए लोग | वनइंडिया हिंदी
     vizag gas tragedy: Styrene gas fumes leaking again in visakhapatnam,PTBC brought from Gujarat for neutralizing, Helpline number released

    आपको बता दें कि विशाखापट्टन की इस फैक्ट्री में एक बार फिर से गैस लीकिंग शुरू हो गई। जिस टैंकर से रिसाव के कारण हादसा हुआ, उसी टैंकर से एकबार फिर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। आपात स्थिति से निपटने के लिए फौरन आसपास के गांवों को खाली करवा लिया गया है। गैस को निष्क्रिय करने के लिए गुजरात से पीटीबीसी (पैरा-टर्शरी ब्यूटाइल कैटेकोल) लाया गया है। इसकी मदद के जहरीली गैस के प्रभाव को खत्म करने का काम जारी है। फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की मदद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर दमकल की 10 और गाड़ियां पहुंच गई हैं। इनके साथ 2 फोम टेंडर्स की भी गाड़ियां हैं। वहीं आंध्र प्रदेश पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इन हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर लोग मदद और जानकारी मांग सकते है। आपको बता दें कि गुरुवार हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+