विवेक तिवारी मामले में 'हिंदू की हत्या' ट्वीट पर घिरे केजरीवाल, भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत
नई दिल्ली। विवेक तिवारी की हत्या के मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर बवाल मचा हुआ है। बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने सीएम केजरीवाल के खिलाफ तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अश्विनी उपाध्याय ने केजरीवाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 153A, 295A, 504, 504 और आईटी एक्ट की धारा 67 में ये शिकायत दर्ज कराई है।
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर घमासान
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि विवेक तिवारी तो हिंदू था फिर उसे क्यों मारा? केजरीवाल ने कहा था कि बीजेपी नेता पूरे देश में हिंदू लड़कियों का रेप करते घूमते हैं, वो हिंदुओं के हितैषी नहीं हैं, अगर सत्ता पाने के लिए इन्हें सभी हिंदुओं का कत्ल भी करना पड़े तो ये दो मिनट नहीं सोचेंगे।
सीएम योगी से मिलने के बाद क्या बोलीं विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना?
|
केजरीवाल के खिलाफ अश्विनी उपाध्याय ने दर्ज कराया केस
इसी ट्वीट को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया था। सोमवार को अश्विनी उपाध्याय ने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में सीएम केजरीवाल के खिलाफ जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और बीजेपी को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
कल्पना ने भी कहा था- मामले को धर्म से ना जोड़ें केजरीवाल
बता दें कि विवेक तिवारी की पत्नी ने भी दिल्ली के सीएम द्वारा किए गए ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा था, 'अरविंद केजरीवाल को ऐसा ट्वीट नहीं करना चाहिए था। वे नहीं जानते कि मैं किन हालातों से गुजर रही हूं, मेरे पति की मौत पर किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए, वे इस मामले को जाति और धर्म से न जोड़ें।
Pics: सीएम के सामने बिलखती विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना, मिले चार आश्वासन