पत्नी से मारपीट के मामले में दोषी पाए गए विवेक बिंद्रा तो कितनी होगी सजा? जानिए क्या कहता है कानून

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा इन दिनों विवादों में हैं। विवेक बिंद्रा की दूसरी पत्नी यानिका बिंद्रा (Yanika Bindra) ने उनके खिलाफ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। 14 दिसंबर को यानिका बिंद्रा के भाई ने विवेक पर नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है।

विवेक बिंद्रा पर भारतीय दंड संहिता (IPC) 323 (चोट पहुंचाना), 325 (जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना), 427 (शरारत) और 504 (अपमान करना) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर विवेक बिंद्रा पर इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कितनी सजा होगी और इसमें क्या-क्या प्रावधान है।

Vivek Bindra
  • 1. धारा 323: अगर कोई अपनी इच्छा से किसी को चोट या नुकसान पहुंचाता है, तो ऐसा करने वालों पर 1 साल तक की कैद या 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया या दोनों सजा हो सकती है। ये जमानतीय धारा है।
  • 2. धारा 325: अगर कोई स्वेच्छा से गंभीर चोट या नुकसान पहुंचाता है, तो ऐसा करने वालों सजा सात साल तक की कैद और जुर्माना दोनों हो सकता है। ये जमानतीय धारा है।
  • 3. धारा 427: अगर कोई स्वेच्छा से कोई कुचेष्टा करेगा और जिससे 50 रुपये या उससे अधिक की हानि या नुकसान हो तो, इसमें एक अवधि के लिए कारावास की सजा जिसे दो वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है या आर्थिक दंड या दोनों सजा हो सकती है। ये जमानतीय धारा है।
  • 4.धारा 504: किसी भी व्यक्ति को जानबूझकर अपमान करना, शांति भंग भड़काता है तो 2 साल या जुर्माना या दोनों हो सकता है। ये जमानतीय धारा है।

जानिए विवेक बिंद्रा पर पत्नी ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं?

विवेक बिंद्रा और यानिका बिंद्रा की शादी 6 दिसंबर 2023 को हुई थी। ये मारपीट की घटना शादी के कुछ घंटे बाद 7 दिसंबर की है। शादी के ठीक आठ दिन बाद 14 दिसंबर को विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया, जिसमें उन पर अपनी पत्नी से मारपीट का आरोप लगाया गया।

विवेक बिंद्रा के खिलाफ शिकायत यानिका के भाई वैभव ने दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके जीजा ने उनकी बहन को एक कमरे में बंद कर दिया, गालियां दीं और गंभीर शारीरिक हमला किया, जिसके बाद उनके पूरे शरीर पर चोटें आईं।

शिकायत में कहा गया है, "कानों पर चोट की वजह से यानिका ठीक से सुन नहीं पा रही है।'' यानिका घटना के बाद फिलहाल दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+