'Vivah' की पूनम बनी मां, दिया बेटे को जन्म, घर आई अनमोल खुशी
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक और 'Vivah'फेम अमृता राव असल जिंदगी में मां बन गई हैं, मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अमृता ने रविवार सुबह बेटे को जन्म दिया है, उनके और उनके पति अनमोल के स्पोक्सपर्सन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है, हालांकि अभी तक सोशल मीडिया पर बच्चे की कोई खबर या तस्वीर पोस्ट नहीं की गई है। आपको बता दें कि अमृता और अनमोल ने चार साल पहले विवाह रचाया था, दोनों की ये पहली संतान है।

अमृता राव ने दिया बेटे को जन्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमृता और बच्चे की हालत बिल्कुल ठीक है और दोनों स्वस्थ हैं, अमृता राव की ये खुशखबरी सुनते ही उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हो गए हैं और वो सोशल मीडिया पर नए-नए मम्मी-पापा को खूब सारी बधाई दे रहे हैं।

' मां कम, दोस्त ज्यादा बनकर रहना चाहती हूं'
आपको बता दें कि अमृता राव ने हाल ही में अपने गर्भवती होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, इसके बाद उन्होंने नवरात्रि में एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने बेबी बंप को प्लांट किया था और कहा था कि नवरात्रि के पावन दिनों में खुद को काफी लकी महसूस कर रही हूं, मैं कोशिश करूंगी की मैं अपने बच्चे की मां कम, दोस्त ज्यादा बनकर रहूं।

चार साल पहले अनमोल संग किया था 'विवाह'
फिल्म 'इश्क-विश्क' और 'विवाह' जैसी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अमृता राव की पहली मुलाकात आरजे अनमोल से साल 2016 में हुई थी, दोनों एक फिल्म के इंटरव्यू के दौरान मिले थे, दोनों पहली मुलाकात में ही एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर दोनों ने जल्द ही अपनी दोस्ती को शादी का नाम दे दिया, आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाली अमृता की शादी की खबर ने सबको चौंका दिया था, फिलहाल अमृता लंबे वक्त से फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन उन्होंने हाल ही में कहा था कि वो जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

लकी हूं कि मुझे अच्छे लोग मिले: अमृता
कुछ दिनों पहले अमृता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो आउटसाइडर थीं इसलिए उन्हें भी काफी संघर्ष से गुजरना पड़ा, उन्हें भी कई फिल्मों से बिना बताए निकाल दिया गया लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था खुद पर, हालांकि वो अपने आप को लकी भी मानती हैं कि उन्हें काम पाने के लिए कभी मीटू प्रकऱण से नहीं गुजरना पड़ा, अमृता ने कहा था कि नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होते हुए भी उन्होंने अच्छा और अच्छे लोगों के साथ काम किया है और अपनी गलतियों से सीखा है, वो आगे भी यही करती रहेंगी। मालूम हो कि अमृता राव ने कुछ टीवी शो में भी काम किया है, जिसके लिए भी उनकी तारीफ हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications