विशाखापट्टनम के विकास को मिलेगी रफ्तार, अडानी ग्रुप करेगा 14,000 करोड़ रुपए का निवेश
विशाखापट्टनम के विकास रफ्तार मिलेगी। क्योंकि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के सहयोग से अडानी ग्रुप की तरफ से 14000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।

विशाखापट्टनम व्यापार के रूप में विकसित किया जा सके, इसके लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की पूर्व संध्या पर अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी यहां अडानी डेटा सेंटर की आधारशिला रखेंगे। यह कार्यक्रम 3 और 4 मार्च को सिटी ऑफ डेस्टिनी में आयोजित होने वाला है। जानकारी के मुाताबिक इस दौरान 14,000 करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश के साथ अडानी समूह की तरफ से 200 मेगावाट डेटा सेंटर परियोजना को सात वर्षों में पूरा किया जाएगा। इसके लिए कई चरण भी निर्धारित किए गए हैं।
दावा किया जा रहा है कि केंद्र के पूरी तरह से काम करने के बाद इस प्रोजेक्ट से 24,000 से अधिक नौकरियां पैदा होंगी। आपको बता दें कि राज्य सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के लिए 2021 में 130 एकड़ जमीन आवंटित करने के आदेश जारी किए थे। जमीन का आवंटन 20 साल की टैरिफ रियायत देने पर होगी। सूत्रों का कहना है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट विशाखापट्टनम के लिए मददगार साबित होगी। समिट से शहर को टीयर-1 की श्रेणी में शामिल होने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि अडानी के नेतृत्व वाला डेटा सेंटर शहर में तेज आईटी विकास के लिए गेम-चेंजर भी साबित होगा। आपको बता दें कि विशाखापट्टनम प्रमुख शहरों में से एक है, जिसे अदानी एंटरप्राइजेज और एक प्रमुख डेटा सेंटर ऑपरेटर, एजकॉनएक्स के बीच संयुक्त उद्यम, अदानीकॉनएक्स ने अक्षय ऊर्जा द्वारा संचालित एक हाइपरस्केल डेटा सेंटर बनाने के लिए चुना है। डेटा सेंटर के लिए महत्वपूर्ण अंडरसी केबल की संभावना है। सिंगापुर से रखी जाएगी। डेटा सेंटर उन क्षेत्रों में से एक है, जिन्हें अदानी समूह ने विस्तार के लिए चिन्हित किया है।
ये भी पढ़ें- 'PM मोदी से कभी किसी को निजी मदद नहीं मिल सकती', पक्षपात के आरोपों पर बोले गौतम अडानी, देखें Video












Click it and Unblock the Notifications