'PM मोदी से कभी किसी को निजी मदद नहीं मिल सकती', पक्षपात के आरोपों पर बोले गौतम अडानी, देखें Video
देशभर की विपक्षी पार्टी खासकर कांग्रेस ने अक्सर आरोप लगाया है कि नरेंद्र मोदी सरकार केवल "क्रोनी कैपिटलिस्ट दोस्तों" के लिए काम करती है और उस पर "अंबानी-अडानी सरकार" होने का आरोप लगाया है।

उद्योगपति और दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने करीबी संबंधों से लाभ उठाने के आरोपों पर बात की है। पीएम मोदी से समर्थन और मदद मिलने की बात को गौतम अडानी ने खारिज कर दिया है। गौतम अडानी ने कहा है कि आलोचना बिल्कुल अमान्य है क्योंकि वह सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में काम नहीं करते हैं। गौतम अडानी ने कहा कि वह 22 राज्यों में काम करते हैं और हर जगह उनकी सरकार नहीं है। इंडिया टीवी को दिए एक इंटरव्यू में गौतम अडानी ने कहा कि किसी को कभी भी पीएम मोदी से कोई "व्यक्तिगत मदद" नहीं मिल सकती है।

'मोदी जी से आपको कभी भी कोई निजी मदद नहीं मिल सकती'
वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा की 'आप की अदालत' में आए गौतम अडानी ने कहा, '''मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोदी जी से आपको कभी भी कोई निजी मदद नहीं मिल सकती है। आप उनसे राष्ट्रहित की नीतियों के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन जब कोई नीति बनाई जाती है, तो वह सभी के लिए होती है, केवल अडानी ग्रुप के लिए नहीं।''

'हम 22 राज्यों में काम करते हैं, हर जगह BJP नहीं...'
गौतम अडानी ने आगे कहा कि गौतम अडानी ने 22 राज्यों में काम कर रहा है, और इन सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन नहीं है। गौतम अडानी बोले, ''हम हर राज्य में ज्यादा से ज्यादा निवेश करना चाहते हैं। अडानी ग्रुप वास्तव में खुश है कि आज यह 22 राज्यों में काम कर रहा है, और ये सभी राज्य भाजपा शासित नहीं हैं। मैं कह सकता हूं कि हमें इससे या किसी भी राज्य सरकार को कोई समस्या नहीं है। हम वाम शासित केरल में, ममता दीदी के पश्चिम बंगाल में, नवीन पटनायक जी के ओडिशा में, जगनमोहन रेड्डी के राज्य में, यहां तक कि केसीआर के राज्य में भी काम कर रहे हैं।'

गौतम अडानी बोले, मेरी सफलता का सीक्रेट मेहनत है...'
गौतम अडानी बोले, 'मेरी सफलता का सीक्रेट मेहनत है। बिजनेस और प्रैक्टिकल लाइफ में केवल एक फॉर्मूला काम करता है, मेहनत, मेहनत और मेहनत। परिवार का सपोर्ट और भगवान की कृपा भी काम आती हैं...।' हाल ही में, अडानी ने कहा कि उनके करियर ने "पहला बड़ा धक्का" तब लगा, जब उनकी कंपनी की शुरुआत तीन दशक पहले शुरू हुई थी, जब कांग्रेस के राजीव गांधी देश के प्रधानमंत्री थे। बिजनेस टाइकून ने यह भी कहा कि उनकी "पेशेवर वृद्धि" को किसी एक राजनीतिक नेता से नहीं जोड़ा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications