अगर मोदी वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो इसकी समीक्षा की जायेगी: अमेरिका

वाशिंगटन। कल ही भाजपा की तरफ से पीएम पद के उम्‍मीदवार घोषित किये गये नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा देने की बात पर विदेश विभाग की प्रवक्ता मैरी हार्फ ने कहा है कि हमने वीजा देने संबंधी नीति पर किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। अगर मोदी वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो हम इसकी समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगी, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि हमने कभी भी भारत की आंतरिक राजनीति पर कोई प्रतिक्रिया दी है। यह फैसला भारतीय जनता को लेना है, निश्चित तौर पर मुझे किसी भी रूप में कोई फैसला करने का हक नहीं है।"

हार्फ ने कहा, "लेकिन मोदी वीजा के लिए आवेदन दे सकते हैं और अन्य लोगों की तरह इसकी समीक्षा का इंतजार कर सकते हैं। यह समीक्षा बेशक अमेरिकी कानून के तहत होगी और मैं समीक्षा के परिणामों पर कोई अनुमान नहीं लगाउंगी।" हार्फ ने इस पर किसी भी तरह की टिप्‍पणी करने से इनकार कर दिया है कि मोदी को वीजा देने में क्‍या दिक्‍कत आ रही है। उन्‍होने कहा कि यह भारत का आंतरिक मसला है, जिस पर मुझे कुछ नहीं कहना है।

America visa Narendra Modi

मोदी ने अमेरिका वीजा के लिए आवेदन तब से नहीं किया जब 2005 में गोधरा दंगे (2002) को नियंत्रित न कर पाने की कथित निष्क्रियता के लिए उन्हें वीजा देने से इंकार कर दिया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें दिया गया बी-1/बी-2 वीजा भी वापस ले लिया गया था। इधर अमेरिका के आधिकारिक रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन अमेरिकी व्यवसायी मोदी को खुले दिल से अपना रहे हैं और इस मसले पर वहां के प्रशासन और सांसदों के बीच बहस जारी है।

गौर हो कि अभी हाल में ही ब्रिटेन और आस्‍ट्रेलिया ने मोदी के लिए वीजा जारी किया है। ब्रिटेन के सांसदों ने मोदी को अपनी नीतियां स्‍पष्‍ट करने के लिए भाषण देने के लिए आमंत्रित भी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+