वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने किया जेटली का समर्थन
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और दिल्ली के ही एक खिलाड़ी गौतम गंभीर ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे डीडीसीए के पूर्व अध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली को समर्थन दिया है।

13 साल डीडीसीए के प्रमुख रहे केंद्रीय वित्त मंत्री जेटली पर दिल्ली की आम आदम पार्टी सरकार ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
गंभीर ने ट्वीट किया, डीडीसीए में भ्रष्टाचार के लिए अरुण जेटली को दोषी ठहराना बिलकुल गलत है। गंभीर के मुताबिक जेटली वही व्यक्ति हैं जिन्होंने करदाताओं के पैसे के बिना दिल्ली को उपयुक्त स्टेडियम दिलाया।
इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सहवाग ने भी जेटली का समर्थन किया। हालांकि उन्होंने किसी भी तरह का राजनीतिक बयान नहीं दिया है। उन्होंने ट्वीट करके खिलाड़ियों की मदद में जेटली की भूमिका के लिए उनकी सराहना की।
इस रणजी सत्र में दिल्ली की जगह हरियाणा से खेलने वाले सहवाग ने लिखा, डीडीसीए के साथ जुडे़ रहने के दौरान अगर मुझे कभी भी किसी खिलाड़ी के हैरानी भरे चयन के बारे में पता चला तो मुझे सिर्फ अरुण जेटली को सूचना देनी होती थी।
आपको बता दें कि दिल्ली सरकार की मांग है कि जेटली के इस्तीफे की मांग या फिर उन्हें केंद्रीय कैबिनेट से हटाने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications