विराट के हेलमेट से हट जाएगा तिरंगा! जानिए पूरा मामला
नयी दिल्ली। तो क्या अब टीम इंडिया के खिलाड़ियों के हेलमेट पर लगा तिरंगा हटा लिया जाएगा? क्या विराट के माथे पर अब तिरंगा नहीं सजेगा ? ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। मोहाली में दर्ज की गई इस शिकायत के मुताबिक फिल्मकार और समाजसेवी पी उल्हास ने टीम इंडिया के हेलमेट पर तिरंगा को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे तिरंगे का अपमान करार दिया है। Video: पाकिस्तान में अफरीदी को फटकार, कोहली को मिला प्यार

उल्हास ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच की मिसाल देते हुए कहा है कि भारतीय तिरंगे का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा है कि हेलमेट पर तिरंगा नहीं होना चाहिए। क्योंकि कई बार हेलमेट को मैदान में नीचे रख दिया जाता है, जहां खिलाड़ी थूकते हैं। ये तिरंगा के अपमान है। टीम इंडिया की जीत के बाद पूनम पांडे ने कोहली को दिया खास तोहफा
उल्हास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हेलमेट पर तिरंगा लगाना गैरकानूनी है। इससे हमारे राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचती है। आपको बता दें कि उल्हास की शिकायत पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है, लेकिन अगर इस पर कार्रवाई हुई तो विराट कोहली समेत भारत के कई खिलाड़ी को अपने हेलमेट में से तिरंगे को हटाना पड़ेगा। मैच के दौरान कोहली पर फिदा हुई लड़की, लगाए विराट I Love You के नारे
आपको बता दें कि टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी हेलमेट पर तिंरगा नहीं लगाते। आपको बता दें कि कोलकाता में भारत-पाक मैच के दौरान उल्हास ने महानायक अमिताभ बच्चन पर राष्ट्रगान में शब्दों के गलत उच्चारण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications