विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन की देखिए तस्‍वीरें और VIDEO

Recommended Video

    Virat Kohli Anushka Sharma at wedding reception in Delhi; Watch Video | Oneindia News

    नई दिल्‍ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पहला वेडिंग रिसेप्शन दिल्‍ली के ताज होटल के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के दरबार हॉल में शुरू हो चुका है। रिसेप्‍शन में विराट कोहली ने काले रंग का बंद गला सूट पहना हुआ है तो अनुष्‍का ने लाल रंग की साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस रिसेप्‍शन पार्टी में करीब 1000 मेहमानों के आने की उम्‍मीद है। विराट और अनुष्‍का का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट वर्ल्ड की कई हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।

    विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन पार्टी में पहुंचे पीएम मोदी

    विराट-अनुष्‍का के रिसेप्‍शन पार्टी में पहुंचे पीएम मोदी

    विराट कोहली और अनुष्‍का के रिसेप्‍शन पार्टी में पहुंचे पीएम मोदी ने दोनों को शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि 19 दिसंबर को विराट अपने हनीमून से भारत लौटने के बाद बुधवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने उन्हें अपने रिसेप्शन का इनविटेशन भी दिया था।

    मुंबई रिसेप्‍शन में आ सकते हैं सचिन और कई बड़े क्रिकेटर्स

    मुंबई रिसेप्‍शन में आ सकते हैं सचिन और कई बड़े क्रिकेटर्स

    जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं। बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान का नाम है।

    11 दिसंबर को इटली में हुई थी शादी

    11 दिसंबर को इटली में हुई थी शादी

    गौरतलब है कि 11 दिसंबर को दोनों ने इटली में शादी की थी। इस बात की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर कर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई और आप सब से खबर बांटते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। आप सब के प्यार ने इस दिन को और भी खास बना दिया है।

    रॉयल अंदाज में नजर आए विराट-अनुष्‍का

    रॉयल अंदाज में नजर आए विराट-अनुष्‍का

    इस दौरान विरुष्का काफी रॉयल अंदाज में नजर आए। विराट जहां शेरवानी में सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं, वहीं सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं।

    19 दिसंबर को पीएम मोदी से की मुलाकात

    19 दिसंबर को पीएम मोदी से की मुलाकात

    19 दिसंबर को विराट अपने हनीमून से भारत लौटने के बाद बुधवार को अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पीएम से मिलने पहुंचे थे। दोनों ने उन्हें अपने रिसेप्शन का इनविटेशन भी दिया।

    देखिए VIDEO

    आप भी देखिए VIDEO कि दोनों कितने कमाल के लग रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+