पूरे परिवार संग विदेश रवाना हुईं अनुष्का शर्मा, आखिर क्या है मामला?

क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पिछले काफी दिनों से आ रही हैं। ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब अनुष्का को उनके पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अनुष्का अपने माता-पिता और भाई के साथ गुरुवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं।

Recommended Video

    Virat Kohli

    मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की खबरें पिछले काफी दिनों से आ रही हैं। ये अटकलें तब और तेज हो गईं जब अनुष्का को उनके पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अनुष्का अपने माता-पिता और भाई के साथ गुरुवार रात मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां मीडिया ने जब उनसे शादी के सवाल किया तो किसी ने भी इसका जवाब नहीं दिया।

    Anushka Sharma

    विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले 4 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले साल न्यू ईयर के वक्त भी दोनों की शादी की अफवाहों ने खूब जोर पकड़ा था जब दोनों पूरे परिवार के साथ उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में छुट्टियां मनाने गए थे। हालांकि बाद में ये मात्र अफवाह निकली थी। अब एक बार फिर दोनों की शादी की अटकलें तेज हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इटली में आज शादी कर सकते हैं।

    शादी की खबरें आना तब शुरु हुईं जब विराट कोहली ने बीसीसीआई से दिसंबर में छुट्टी की मांग की। इतना ही नहीं, विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा, दिल्ली अंडर-23 के कोच, ने भी शादी का बहाना देकर छुट्टी अप्लाई की है। अनुष्का शर्मा भी अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। और कहा जा रहा है कि गुरुवार देर रात विराट कोहली ने भी दिल्ली से फ्लाइट ली है। लगता है इटली में दोनों की शादी की शहनाई बजने वाली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+