कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया गया है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आइए जानते हैं क्या है इसका सच।

नई दिल्ली। बहुप्रतीक्षित फिल्म बाहुबली का दूसरा भाग शुक्रवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म का पहला भाग देखने के बाद लोगों को इसके दूसरे भाग का इंतजार इसलिए भी था, क्योंकि पहले भाग के बाद एक सवाल खड़ा हुआ था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आइए जानते हैं इसका जवाब। ये भी पढ़ें- RBI ने बताया, 'सोनम गुप्ता बेवफा है' लिखे नोटों का क्या होगा

वायरल हुआ वीडियो

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ये बताया गया है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। हालांकि, यह वीडियो साफ तौर पर पाइरेसी का मामला लग रहा है, इसलिए हम आपको यहां पर उस वीडियो को नहीं दिखा सकते, लेकिन आपको बताते हैं कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है, जिससे पता चलता है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहक फिर मनाएंगे जश्न, मिलने वाले हैं ये 5 तोहफे

ये थी मारने की वजह

ये थी मारने की वजह

दरअसल, शिवगामी देवी ने खुद ही कटप्पा को मारने का आदेश दिया था। कटप्पा ने शिवगामी देवी से उनके इस आदेश को मानने से मना कर दिया और कहा कि सौगंध तोड़ने के लिए शिवगामी देवी उसकी गर्दन काट दें। कटप्पा के इनकार पर शिवगामी देवी ने कहा कि तुम ही मारोगे उसे, या चाहते हो कि मैं मारूं? शिवगामी देवी के मुंह से यह बात सुनते ही कटप्पा ने कहा- नहीं मां, मैं आपके हाथों यह पाप नहीं होने दे सकता हूं, बाहुबली को मैं ही मारूंगा। हालांकि, यह वीडियो कितना सच्चा है, इसका दावा अभी नहीं किया जा सकता। ये भी पढ़ें- उर्जित पटेल ने पीएम मोदी की नोटबंदी को लेकर किया बड़ा खुलासा

क्यों दिया था बाहुबली को मारने का आदेश?

क्यों दिया था बाहुबली को मारने का आदेश?

इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि देवसेना से प्यार करने और उससे शादी करने की वजह से ही बाहुबली की जान गई। दरअसल, देवसेना से बाहुबली और भल्लालदेव दोनों ही प्यार करते थे। राजमाता का आदेश था कि जो भी उससे शादी करेगा, उसे राज्य छोड़कर जाना होगा। देवसेना से शादी करके बाहुबली ने राज्य तो छोड़ दिया, लेकिन वह साजिश का शिकार हुआ और कटप्पा को राजमाता के आदेश को मानते हुए उसे मारना पड़ा। ये भी पढ़ें- बाहुबली-2 का टिकट बिका 4000 में, जानिए कहां है इतनी दीवानगी

{promotion-urls}

प्रियंका चोपड़ा की इन ग्लैमरस तस्वीरों को देखा आपने, न जाने कितने हो चुके हैं दीवाने

इस गैलरी की तस्वीरें खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+