उर्जित पटेल ने कहा, नोटबंदी से पहले ही जमा कर लिया था नए नोटों का पर्याप्त स्टॉक
उर्जित पटेल ने कहा है कि नोटबंदी की घोषणा से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रुपए के नए नोटों का उचित स्टॉक इकट्ठा कर लिया था।
नई दिल्ली। पिछले साल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नोटबंदी की घोषणा की गई थी। अब इसे लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने कहा है कि इसकी तैयारी पहले से ही कर ली गई थी। आइए जानते हैं भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से नोटबंदी के लिए क्या तैयारी की गई थी। ये भी पढ़ें- बाहुबली-2 का टिकट बिका 4000 में, जानिए कहां है इतनी दीवानगी

नोटों का उचित स्टॉक
उर्जित पटेल ने कहा है कि नोटबंदी की घोषणा से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने 500 और 2000 रुपए के नए नोटों का उचित स्टॉक इकट्ठा कर लिया था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक और सरकार के बीच इस मामले पर जो भी बातचीत हुई थी, उसकी कोई भी रिकॉर्डिंग नहीं रखी गई। ये भी पढ़ें- पुलिस को मिले वो लोग, जिन्होंने मेट्रो स्टेशन पर चलाई पोर्न

कई महीने पहले शुरू हो गई थी छपाई
उर्जित पटेल ने कहा कि नोटों की छपाई कई महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को 500 रुपए के 1716.5 करोड़ और 1000 रुपए के 685.8 करोड़ नोट प्रचलन में थे, जिसका कुल मूल्य 15.44 लाख करोड़ रुपए था। उन्होंने अपने लिखित जवाब में कहा है कि प्रिंटिंग की स्थापित क्षमता और नोटों की छपाई के लिए जरूरी चीजों (स्याही, बैंक नोट पेपर, परिवहन) की उपलब्धता पर भी पूरा ध्यान दिया गया और समय-समय पर सरकार से इस बारे में बातचीत भी की गई। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'

9 नवंबर से शुरू हुई थी नोटबंदी
आपको बता दें कि नोटबंदी की घोषणा पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात करीब 8.30 बजे की थी। उनकी घोषणा के तहत 9 नवंबर से नोटबंदी लागू हो गई थी। सरकार ने लोगों के पास पड़े पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बदलने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त भी दिया था। इन नोटों को बंद करने के बाद 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए गए थे। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'
{promotion-urls}
इस गैलरी की तस्वीरें खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास












Click it and Unblock the Notifications