Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बाहुबली-2 का टिकट बिका 4000 में, जानिए कहां है इतनी दीवानगी

बाहुबली-2 के रिलीज होने से पहले इसके टिकट के लिए तो लंबी लाइनें लग ही रही थीं, लेकिन इसका टिकट भी खूब महंगे दामों में बिका है।

विजयवाड़ा। आखिर बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा, इसका जवाब मिलने का दिन आ ही गया है। आज ही बाहुबली-2 रिलीज हुई है। अब तक तो बहुत से लोग यह जान भी चुके होंगे कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। आइए जानते हैं इस एक सवाल का जवाब पाने के लिए लोगों ने खर्च कर दिए कितने पैसे। ये भी पढ़ें- पुलिस को मिले वो लोग, जिन्होंने मेट्रो स्टेशन पर चलाई पोर्न

4000 रुपए की एक टिकट

4000 रुपए की एक टिकट

बाहुबली-2 के रिलीज होने से पहले इसके टिकट के लिए तो लंबी लाइनें लग ही रही थीं, लेकिन इसका टिकट भी खूब महंगे दामों में बिका है। इस फिल्म की टिकट तेलंगाना के हैदराबाद, वारंगल, करीमनगर, महबूबनगर और अन्य कई जगहों पर काफी महंगे दाम में भी बिके हैं। लोगों में बाहुबली-2 को लेकर कुछ ऐसी दीवानगी है कि यह टिकट 3500 से 4000 रुपए तक में बिके हैं। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'

भारत गैस कनेक्शन के साथ टिकट मुफ्त

भारत गैस कनेक्शन के साथ टिकट मुफ्त

बाहुबली के टिकट की मांग इतनी अधिक बढ़ गई है कि विजयवाड़ा में भारत गैस एजेंसी ने तो लोगों को यह ऑफर दे डाला कि अगर कोई शख्स भारत गैस का कनेक्शन लेता है तो उसे कनेक्शन के साथ बाहुबली की मुफ्त टिकट दी जाएगी। कुछ ऐसा ही ऑफर गुन्नूर की भी एक एजेंसी दे रही है। इतना ही नहीं, कुछ कॉरपोरेट और कंस्ट्रक्शन कंपनियां भी मुफ्त टिकट की पेशकश कर रही हैं। ये भी पढ़ें- फेसबुक ने कहा- 'पसंद नहीं वाट्सऐप पॉलिसी, छोड़कर जा सकते हो'

लगी थी लंबी लाइन

बाहुबली-2 की से पहले ही बुधवार को इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी देखने को मिली। हैदराबाद में बाहुबली-2 फिल्म की टिकट लेने के लिए 3 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें यह दिखाई दे रहा है कि लोग बाहुबली-2 के लिए किस कदर दीवाने हैं। यह वीडियो हैदराबाद के नेकलेस रोड पर स्थिति प्रसाद आईमैक्स थिएटर के बाहर यह भीड़ लगी हुई है। इस वीडियो को सुबह 7 बजे शूट किया गया था। कुछ लोग तो टिकट खरीदने में सफल रहे, लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी थे, जिन्हें टिकट नहीं मिल सकी और उन्हें काफी निराशा के साथ वापस घर जाना पड़ा। ये भी पढ़ें- SBI कार्ड से पेट्रोल खरीदना हुआ सस्ता, जानिए कितना

{promotion-urls}

इस गैलरी की तस्वीरें खूब देख रहे हैं लोग, आप भी देखिए और जानिए आखिर इसमें ऐसा क्या है खास

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+