Video: जब मानुषी छिल्लर ने साथी सुंदरियों को बांटीं चूड़ियां और बिंदी, खुशी से झूम उठीं सब
मिस वर्ल्ड का खिताब लाकर हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मई में मिस इंडिया बनी मानुषी ने 18 नवंबर को चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ये खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता से पहले मानुषी ने अपनी साथी प्रतिभागियों को बिंदी और चूड़ियां तोहफे में दीं।
नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड का खिताब लाकर हर हिंदुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मई में मिस इंडिया बनी मानुषी ने 18 नवंबर को चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ये खिताब अपने नाम किया। 108 देशों कि सुंदरियों को पछाड़ते हुए मिस वर्ल्ड का ताज मानुषी के सिर पर सजा। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता चीन के सान्या शहर में आयोजित हुई थी। मानुषी के प्रतियोगिता से पहले के पल सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहे हैं।

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता से पहले चीन घूमने निकली मानुषी ने अपनी सह-प्रतिभागियों के साथ खूब मजे किए। मानुषी ने अपने दोस्तों को कुछ खास भारतीय तोहफे भी दिए। मानुषी ने उन्हें चूड़ी और बिंदी गिफ्ट की। मानुषी से मिले इन गिफ्ट्स से उनके दोस्त काफी उत्साहित हो गए। सभी को ये तोहफे काफी पसंद आए। चूड़ियों की खन-खन आवाज ने तो सभी को मोह लिया।
मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट थीं और हार्ट सर्जन बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग में दिलचस्पी के कारण उन्होंने पढ़ाई दूसरे साल में ही छोड़ दी। हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने मई में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद नवंबर में आयोजित मिस वर्ल्ड का ताज उनके सिर सजा। सभी राउंड्स क्लीयर कर जब मानुषी टॉप 3 में पहुंची तो उनसे बड़ा ही कठिन सवाल पूछा गया। मानुषी से पूछा गया कि आखिर किस पेशे में सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए।
इस सवाल पर मानुषी ने ऐसा जवाब दिया कि जजों ने उनके सिर ताज सजा दिया। मानुषी ने कहा कि मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए। ये सिर्फ सैलरी की बात नहीं है, बल्कि प्यार और सम्मान की भी बात है। मानुषी के इस भावुक जवाब ने जजों का ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया।
-
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications