पत्नी किरण खेर के लिए वोट मांगने पहुंचे अनुपम खेर से वोटर ने पूछा ऐसा सवाल, चुपचाप वापस लौटे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए 5 चरणों के मतदान हो चुके हैं। ऐसे में जहां मतदान नहीं हुए हैं वहां डोर टू डोर जाकर प्रचार प्रसार का काम जारी है। इसी कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर चंडीगढ़ में पत्नी किरण खेर के लिए वोट मांग रहे हैं। वे इसके लिए चंडीगढ़ की गलियों में घूम घूमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच अनुपम का सामना एक ऐसे शख्स से हो गया जिसके सामने वे कुछ बोल ही नहीं पाए।

दुकानदार ने पूछा 5 साल में किया क्या है?

वोट की अपील के लिए जगह जगह जा रहे अनुपम खेर जब एक दुकान में पहुंचे तो दुकानदार ने खड़े होकर उन्हें बीजेपी की पिछला घोषणा पत्र दिखा दिया। दुकानदार ने कहा कि जरा बताइये कि इसमें से कौनसे वादे आपने पूरे किए हैं। इस पर खेर सकपका गए और हाथ जोड़कर चुपचाप वहां से निकल गए। इसके बाद इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

अनुपम खेर ने खुद शेयर किया वीडियो

वीडियो वायरल होने के बाद खेर ने खुद भी अपने ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'कल किरण खेर के चुनाव प्रचार के दौरान ऑपज़िशन वालों ने दो लोगों को एक दुकान में प्लांट किया था मुझसे बीजेपी के 2014 मैनिफ़ेस्टो पर सवाल पूछने के लिए।मैंने पीछे खड़े आदमी को विडीओ बनाते देखा सो मैं आगे बढ़ गया।आज उन्होंने वीडीयो जारी किया।दाड़ी वाले की हरकतें देखिए।'

नहीं आई जनता तो खेर को कैंसिल करनी पड़ी रैली

नहीं आई जनता तो खेर को कैंसिल करनी पड़ी रैली

इस घटना के अलावा भी खेर को चुनाव प्रचार में अजीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब चंडीगढ़ में उन्हें एक रैली को संबोधित करना था और वहां भीड़ ही नहीं जुटी। स्थिति ऐसी हुई कि उन्हें रैली कैंसिल करनी पड़ी। मामला अखबार में छा गया।

यह भी पढ़ें- जानिए पंजाब की चंडीगढ़ लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+