लड़की ने Amazon से मांगा अपने लिए साजन, साइट ने भी नहीं किया निराश

सामान बेचना है तो ग्राहकों को खुश रखना बेहद जरूरी है। देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर साइट अमेजन भी कुछ इसी बात में यकीन रखती है। अपने ग्राहक को खुश करने के लिए अमेजन ने कुछ ऐसा किया है कि इसके चर्चे पूरे ट्विटर पर हो गए हैं।

Recommended Video

      Amazon पर Girl ने की Life Partner की Demand और हो गई पूरा | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। सामान बेचना है तो ग्राहकों को खुश रखना बेहद जरूरी है। देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन रिटेलर साइट अमेजन भी कुछ इसी बात में यकीन रखती है। अपने ग्राहक को खुश करने के लिए अमेजन ने कुछ ऐसा किया है कि इसके चर्चे पूरे ट्विटर पर हो गए हैं। एक लड़की ने हाल ही में अमेजन से कुछ ऐसी डिमांड कर दी जो न बेची जा सकती है और न खरीदी, लेकिन अमेजन भी कुछ कम नहीं है, उसने उस लड़की की डिमांड पूरी कर दी।

      Amazon India

      अमेजन इंडिया अब ट्विटर पर केवल लोगों की मुश्किलें ही नहीं सुलझाता, बल्कि फ्लर्ट भी करने लगा है। हाल ही में ट्विटर पर एक लड़की ने अमेजन इंडिया से शिकाय की कि उसे उसके मनमुताबिक सामान नहीं मिल रहा है। @Sassy_Soul नाम से इस ट्विटर यूजर ने लिखा, 'हाय अमेजन इंडिया, तुम खुद को दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स वेबसाइट बताते हो, लेकिन घंटों तक खोजने के बाद भी मुझे वो नहीं मिला जिसकी मुझे तलाश है।' इसपर अमेजन ने जवाब दिया कि वो अपने कस्टमर्स की जरूरतें जानकर उसकी दिशा में हर वक्त प्रयास कर रहे हैं।

      Amazon India

      अमेजन ने कहा, 'क्या हमें बता सकती हैं कि आप हमारी वेबसाइट पर क्या तलाश रही हैं।' इसपर लड़की ने ऐसी डिमांड कर डाली, जो न किसी ने सुनी होगी न सोची होगी। लड़की ने लिखा कि उसे आशिकी के लिए एक सनम चाहिए। ऐसा सवालों पर अक्सर बड़ी कंपनियां अपना समय बर्बाद नहीं करतीं, लेकिन अमेजन अलग है। लड़की की सनम की ख्वाहिश पर खुद वहीं उससे फ्लर्ट करने लगा।

      अमेजन ने लिखा, 'ये अक्खा इंडिया जानता है, हम तुमपे मरता है। दिल क्या चीज है जानम, अपनी जान तेरे नाम करता है।' अमेजन के जवाब के बाद लोगों के भी मजेदार रिएक्शंस देखने को मिले। लोगों ने अमेजन को सलाह दी कि वो यहां काम करें, फ्लर्टिंग नहीं।

      Amazon India

      ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप से पुतिन ने कहा, रूस की वेश्‍याएं दुनिया में सबसे खूबसूरत

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+