Khagaria Lok Sabha: VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी खगड़िया से ठोकेंगे चुनावी ताल, जानिए क्या है माहौल
Khagaria Lok Sabha: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ चुका है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने विभिन्न लोकसभा सीटों पर चुनावी मंथन शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वन इंडिया हिंदी की टीम ग्राउंड पर लोगों के बीच क्या है माहौल जानने के लिए बिहार के खगड़िया लोकसभा क्षेत्र पहुंची।
वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय जानी। इसी क्रम में पता चला कि वीकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी खगड़िया लोकसभा सीट से ही चुनावी ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं।

VIP के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी ने वन इंडिया हिंदी के संवाददाता से ख़ास बातचीत और बेबाकी से अपनी चुनावी एजेंडे पर चर्चा की। संतोष सहनी ने कहा कि हमारी पार्टी निषाद आरक्षण को लेकर संकल्पित है। जो हमारी मांगों को मानेगा हम उसके साथ गठबंधन में जाएंगे।
Recommended Video
INDIA या NDA गठबंधन में मांगों पर सहमती नहीं बनी तो फिर विकासशील इंसान पार्टी बिना गठबंधन के अपने बैनर पर चुनावी मैदान में प्रत्याशी उतारेगी। जब उनसे सवाल किया गया कि आपकी पार्टी तो समुदाय विशेष को लेकर सियासी दांव चल रही है, क्या अन्य समुदाय के हितों की बात आप लोग करेंगे।
संतोष सहनी ने कहा कि अगर क्षेत्र में विकास होगा तो क्या उसका लाभ सिर्फ समुदाय विशेष को होगा या फिर अन्य समुदाय को लोगों को भी फ़ायदा पहुंचेगा। हमारी मांग निषाद आरक्षण को लेकर है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि दूसरे समुदायों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। सभी का विकास करेंगे।
खगड़िया से लगाव पुराना है, इसलिए खगड़िया लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी है। अगर किसी से गठबंधन होता है तो देखते हैं क्या समीकरण बनता है। लेकिन अभी खगड़िया से चुनावी दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications