राम मंदिर में VIP पास से एंट्री पर कौन सी सुविधा, जिसको लेकर मचा बवाल? ट्रस्ट को देनी पड़ी सफाई

श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने अब स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी श्रद्धालुओं के लिए अब एक जैसी व्यवस्था होगी। ऐसे में सवाल है क्या राम मंदिर में अंदर दर्शन के लिए वीआईपी एंट्री के तहत कोई खास व्यवस्था थी, जिसको लेकर सवाल उठ रहे थे और बाद में मंदिर ट्रस्ट को सफाई के लिए खुद आगे आना पड़ा। इस बीच मंदिर ट्रस्ट के नाम पर वीआईपी पास को लेकर और मामला आया, जिसके तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। बाद में अदालत ने इन आरोपियों के अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत देने से भी इनकार कर दिया।

राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला का नित्य दर्शन करने के लिए संत-महंतों के जहां एक ओर विशेष व्यवस्था कर रहा तो वहीं दूसरी ओर मंदिर में वीआईपी एंट्री को लेकर सवाल खड़े रहे हैं। इस बीच पास को लेकर फर्जीवाड़े का भी मामला सामने आया।

Devotee in Ram Mandir

क्या थी वीआईपी पास की व्यवस्था?
राम मंदिर में वीआईपी पास की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जाता था। इस सुविधा का ट्रस्ट ने सुगम दर्शन नाम दिया। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए, मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद की तारीख़ और समय स्लॉट चुनना होता था। इसके बाद, नाम और आईडी प्रूफ़ जैसी जरूरी जानकारी देनी होती है और ऑनलाइन भुगतान किया जाता था। जबकि ऑफलाइन आवेदन के लिए मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के अलावा डीएम, एसएसपी, कमिश्नर, और आईजी कार्यालय से पास बनवाए जाते थे।

सुगम दर्शन में क्या- क्या सुविधाएं?
सुगम दर्शन पास से श्रद्धालु सीधे गर्भगृह में जा सकते हैं और सामान्य दर्शकों की कतार में शामिल नहीं होते। वीआईपी पास से अलग दरवाजे से प्रवेश करके, रामलला के और करीब से दर्शन किया जा सकता है। इसके अलावा मंगला आरती, शृंगार आरती, और शयन आरती के लिए भी पास जारी किए जाते हैं। मंदिर ट्रस्ट एक आरती में शामिल होने के लिए करीब 100 पास जारी करता है।

सुगम दर्शन में वीआईपी नहीं: ट्रस्ट
राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि रामलला के सभी श्रद्धालु एक जैसे हैं। सभी के लिए सुगम दर्शन किसी भी प्रकार के शुल्क से मुक्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+