कार हादसे में संगीतकार बाला भास्कार की बेटी की मौत, पत्नी की हालत भी गंभीर

तिरुवनंतपुरम। केरल के वायलिनिस्ट और संगीतकार बाला भास्कर की कार हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में बाला भास्कर और उनकी पत्नी लक्ष्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि उनकी डेढ़ साल की बेटी तेजस्वी बाला की मौत हो गई है। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक संगीतकार बाला भास्कर की कार अचानक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई।

Violinist musician Bala bhaskar critically injured, daughter Dead After Accident in Kerala

भास्कर अपने परिवार के साथ तृश्शूर के एक मंदिर से लौट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 4.30 बजे के आसपास हुआ है। इस हादसे में कार चालने वाला ड्राइवर की भी हालत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार का टायर पंचर हो जाने के वजह से कार ने संतुलन खो दिया और पेड़ से टकरा गई। डॉक्टरों की टीम बाला भास्कर और उनकी पत्नी को बचाने में जुटी हुई है। पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दक्षिण भारत के जाने माने संगीतकार है बाला भास्कर
गौरतलब रहे कि बाला भास्कर की गिनती दक्षिण भारत के जाने माने संगीतकार में होती है। यहां तक कि बाला भास्कर मलयालम फिल्मों के सबसे युवा संगीतकार रहे हैं। उन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में फिल्म मंगला पल्लक्कु में काम किया था। इसके बाद एक दो एल्बम के बाद बाला भास्कर ने संगीत की दुनिया में अपनी नई पहचान बना ली। इसके बाद उनका नाम मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रीय हुआ और एक के बाद एक फिल्मों में काम किया और कई बडे़ संगीतकार के साथ काम करने का मौका भी मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+